गुरुद्वारा जन्म स्थान संत बाबा निधान सिंह जी में 4 दिवसीय शहीदी जोड मेले की तैयारियों को लेकर बैठक की गई

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : गांव नडालो में संत बाबा निधान सिंह जी के गुरुद्वारा जन्म स्थान में संत बाबा नरिंदर सिंह जी-संत बाबा बलविंदर सिंह जी संप्रदाय कार सेवा श्री हजूर साहिब वाले के संरक्षण और जत्थेदार बाबा गुरमीत सिंह जी नडालो वालों की देखरेख में हुई श्री गुरु अर्जन देव जी ,बाबा दीप सिंह जी , घलू घारा दिवस और पंथ के समूह की शहादत को समर्पित मनाए जा रहे 4 दिवसीय शहीदी जोड मेले की तैयारियों को लेकर जत्थेदार बाबा गुरमीत सिंह जी के नेतृत्व में बैठक हुई। इस अवसर पर कार्यक्रम के सुचारू एवं कुशल संचालन के संबंध में विचार-विमर्श किया गया तथा सभी सेवादारों की विभिन्न ड्यूटियां भी सौंपी गईं। इस आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए जत्थेदार बाबा गुरमीत सिंह श्री हजूर साहिब वालो ने बताया कि नाम सिमरन अखंड जाप 29 मई को शुरू होगा, जिसका भोग 31 मई को डाला जाएगा, श्री अखंड पाठ साहिब 30 मई को शुरू होगा, जिसका भोग 1 जून को डाला जाएगा। इसके बाद ढाडी ज्ञानी गुरप्रीत सिंह लांडरां, कवि ज्ञानी गुरकीरत सिंह डबल एम. ए., भाई रणजोध सिंह जी नडालों, बाबा जसपाल सिंह नैकी वाले, भाई सुखदेव सिंह जी नडालों गुरबाणी कीर्तन, कथा, ढाडी और कविशर संगत को निहाल करेंगे। इस मौके पर जत्थेदार इकबाल सिंह खेड़ा, जत्थेदार जसबीर सिंह भट्टी, भाई लखविंदर सिंह बिंदा, अमरजीत सिंह राजा जंगलियाना, भाई आकाशदीप सिंह बासरके गिलां, भाई जरनैल सिंह नडालों, धरमिंदर सिंह सोनू, कमलजीत सिंह राणा अजनोहा, बलजिंदर सिंह पंजोड़, लवलीन सिंह नरूर, सुखदेव सिंह नरूर, मनजीत सिंह रणधीरगढ़, मास्टर इकबाल सिंह अजनोहा, तरलोचन सिंह टोडरपुर, कृपाल सिंह अजनोहा, संतोख सिंह पांष्टा, मा. रशपाल सिंह जलवेहड़ा, बलबीर सिंह नदालों, सरविंदर सिंह थिंडा, मलकीयत सिंह लालपुर, मंजीत सिंह लालपुर, अमर हीरा, राघव, सुखजीत कालरा, सिमरनजीत सिंह, कमलजीत सिंह पंजूर, परमजीत सिंह पंजूर, सुखविंदर सिंह अजनोहा आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बैंकिंग व फाईनेंशियल सैक्टर के इच्छुक 53 नौजवानों की हुई प्लेसमेंट, 16 किए गए शार्ट लिस्ट

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि पंजाब सरकार के घर-घर रोजगार मिशन के अंतर्गत आज बैकिंग व फाइनेंशियल सैक्टर में जाने के इच्छुक नौजवानों के लिए जिला रोजगार ब्यूरो में लगाया...
article-image
पंजाब

हर खेत तक नहर का पानी पहुंचे – डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने किसानों और कंडी कनाल के अधिकारियों के साथ बैठक दौरान दिए निर्देश

गढ़शंकर,  11 जून : आज स्थानीय प. डब्ल्यू डी विश्राम गृह में हलका विधायक और पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर श्री जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने हलके के किसानों और कंडी कनाल नहर के...
article-image
पंजाब

सरकार के दावे की खुली पोल, ‘बारिश’ से मंडियों में पड़ी और ट्रकों में ले जाए जा रहे गेहूं की बोरियां भीगीं : खुले आसमान के नीचे पड़ी गेहूं की बोरियां में भरा गेहूं हुआ गीला

गढ़शंकर, 29 अप्रैल : गढ़शंकर की अनाज मंडी में लिफ्टिंग की धीमी गति और तिरपाल की कमी के कारण सोमवार को हुई बारिश के कारण गेहूं से भरी बोरियां भीग गई। इस बारिश ने...
Translate »
error: Content is protected !!