शहीद-ए-आजम स.भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर द्वारा 2 जून से लगाएगा समर कैंप: एडवोकेट राय

by
गढ़शंकर 29 मई  :  बच्चों को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी शहीद-ए-आजम स.भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर द्वारा 2 जून से 30 जून तक समर फुटबॉल कोचिंग कैंप का आयोजन कर रहा है। इस संबंध में शहीद-ए-आजम स.भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर की एक महत्वपूर्ण बैठक क्लब के अध्यक्ष एडवोकेट जसवीर सिंह राय के नेतृत्व में सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर के मैदान में हुई। जिसमें क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी क्लब द्वारा छोटे बच्चों के लिए समर कैंप 2 जून से 30 जून तक सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर के फुटबॉल मैदान में लगाया जा रहा है। इस संबंधी जानकारी देते हुए क्लब के अध्यक्ष एडवोकेट जसवीर सिंह राय ने बताया कि कैंप के दौरान 7 से 17 वर्ष के बच्चों को रोजाना शाम 5:30 से 7:30 बजे तक फुटबॉल कोचों द्वारा मुफ्त फुटबॉल प्रशिक्षण दिया जाएगा और प्रशिक्षण ले रहे बच्चों को रोजाना रिफ्रेशमेंट भी दी जाएगी। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों के बच्चे इसमें भाग लेना चाहते हैं। वह अपने बच्चे और उनका आधार कार्ड लेकर 2 जून को शाम 4 बजे ग्राउंड में पहुंच जाएं। इस मौके पर उन्होंने बच्चों के अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अभिभावकों की जिम्मेदारी होगी कि वह अपने बच्चों को पानी की बोतल देकर भेजें और बच्चों को लाने और ले जाने का काम भी करें। इस मौके पर एडवोकेट जसवीर सिंह राय, राजिंदर छाबला, सुनील गोल्डी, सतनाम सिंह पारोवाल, रमन बंगा, अवतार सिंह सीहरा, केवल सिंह, राजपाल हैप्पी, सिप्रियन, रोहित राणा, लखवीर सिंह और परमजीत पम्मा के अलावा फुटबॉल खिलाड़ी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लक्कड़ बाजार स्कूल में नशीली दवाइयों के दुरुपयोग बारे किया जागरूक : दोस्तों की बुरी संगत को त्यागने व अपने जीवन में किसी भी प्रकार के उतार-चढ़ाव में मानसिक परेशानी होने पर अपने अभिभावकों के साथ व अध्यापकों के साथ जानकारी सांझा करने का सुझाव

शिमला, 28 जून – बाल संरक्षण अधिकारी रमा कंवर ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग के अन्तर्गत जिला व बाल संरक्षण इकाई शिमला द्वारा नशीली दवाइयों के...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर का क्षेत्रीय युवक एवं विरासत मेले में शानदार प्रदर्शन : विद्यार्थियों ने 57 श्रेणियों में से 26 पुरस्कार जीते

गढ़शंकर।  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर का पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के होशियारपुर ज़ोन-5 के क्षेत्रीय युवक एवं विरासत मेले में शानदार प्रदर्शन रहा है। डीएवी कॉलेज होशियारपुर में आयोजित क्षेत्रीय युवक एवं विरासत...
article-image
पंजाब

Awareness Workshop Held at Rayat

Hoshiarpur/Daljit Ajnoha/Mar.17 : Under Punjab government’s “War Against Drugs” ‘(yudh Nasian Virudh) campaign, an awareness workshop was organised at Rayat Bahra Professional University, Hoshiarpur, on the directions of Deputy Commissioner Hoshiarpur Ms. Ashika Jain...
article-image
पंजाब , समाचार

मूसेवाला परिवार को मिली धमकी, भारी सुरक्षा बल तैनात : मूसे वाला के परिवार को फिलहाल हवेली के भीतर ही रहने को कहा

मानसा : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के गांव की सुरक्षा शुक्रवार को अचानक बढ़ा दी गई। मूसेवाला की हवेली के चारों तरफ भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। लगभग 150 पुलिसकर्मी पूरे गांव...
Translate »
error: Content is protected !!