कलयुगी बेटे ने पिता की छाती में मारी गोली : बेटे ने कुछ पैसे मांगे, पिता ने पैसे देने से कर दिया था मना

by
तरनतारन। : आज के दौर में पैसे को इतना महत्वपूर्ण माना जाने लगा है कि मानवीय रिश्ते तार-तार हो रहे हैं। बुधवार रात को भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित गांव रत्तो के हवेलियां में एक बेटे ने पैसे की मांग पूरी न होने पर अपने पिता को गोली मारकर हत्या कर दी।
                          पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।  इस संबंध में थाना खेमकरन के प्रमुख सब इंस्पेक्टर गुरिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों के बयान दर्ज किए। जिसके बाद आरोपित जरनैल सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई।
पिता-बेटे में जमकर हुई कहासुनी
रत्तो के हवेलियां निवासी किसान हरजिंदर सिंह से उसके बेटे जरनैल सिंह ने कुछ पैसे मांगे। पिता ने पैसे देने से मना कर दिया। जिसके बाद पिता-पुत्र में मामूली कहासुनी हो गई।  अचानक तैश में आए बेटे जरनैल सिंह ने कमरे में पड़ी लाइसेंसी राइफल उठाई और घर के आंगन में अपने पिता हरजिंदर सिंह की छाती में गोली मार दी।            हरजिंदर सिंह को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किसान हरजिंदर सिंह के दामाद गुरजंट सिंह ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद जरनैल सिंह मौके से फरार हो गया।
बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
घटना की सूचना मिलते ही सब डिवीजन भिखीविंड के डीएसपी प्रीतिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और नाकाबंदी करवाई। हालांकि, आरोपित का पता नहीं चल सका। खेमकरण थाने के प्रमुख सब इंस्पेक्टर गुरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपित जरनैल सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डीटीएफ द्वारा शिक्षक गुरिंदर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की कड़ी निंदा

गढ़शंकर, 27 जुलाई: डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब ने अध्यापक गुरिंदर सिंह पर चबबेवाल पुलिस द्वारा राजनीतिक दबाव में दर्ज किए गए पर्चे की कड़ी निंदा की है। डीटीएफ प्रदेश महासचिव मुकेश कुमार, जिला अध्यक्ष...
article-image
पंजाब

सड़क सुरक्षा फोर्स’ की पंजाब में पहली शुरुवात : 4901 के दौरान 3078 लोगों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया

पंजाब :- मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा 27 जनवरी 2024 देश की पहली ‘सड़क सुरक्षा फोर्स’ की पंजाब में शुरुवात की गई थी। जिसके तहत इस ऑपरेशन को 90 दिन पूरे हो गए है।इस ऑपरेशन के...
article-image
पंजाब

ऑल इंडिया आदि धर्म मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत सतविंदर हीरा, कमलेश कौर घेड़ा को चेयरपर्सन चुना

गढ़शंकर, 27 फरवरी : श्री गुरु रविदास महाराज जी की जन्मस्थली सर गोवर्धनपुर कांशी, बनारस में अखिल भारतीय आदि धर्म मिशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष बीबी कमलेश कौर घेड़ा की अध्यक्षता में श्रद्धालुओं की उपस्थिति...
article-image
पंजाब

गौतम नगर, होशियारपुर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया होशियारपुर : दलजीत अजनोहा

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा श्री गुरु रविदास जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य पर स्थानीय आश्रम, गौतम नगर, होशियारपुर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अपने प्रवचनों में श्री आशुतोष महाराज जी...
Translate »
error: Content is protected !!