BJP के वरिष्ठ नेता के बयान से मचा बवाल ….राहुल गांधी ने सही कहा था.’पाकिस्तान ने मार गिराए 5 एयरक्राफ्ट

by
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने हाल ही में एक बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने पांच भारतीय लड़ाकू विमान मार गिराए हैं। स्वामी ने राफेल विमानों की क्षमता पर भी सवाल उठाए गए।  उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भ्रष्टाचार जांच रोकने का आरोप लगाया गया। यह बयान एक इंटरव्यू के दौरान दिए गए।
पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया था। इस ऑपरेशन में भारतीय वायुसेना ने कथित रूप से 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया। पाकिस्तानी सेना ने भी दावा किया था कि उसने भारतीय विमानों को गिराया, लेकिन इसके कोई ठोस सबूत नहीं दिखा सके।
राफेल की क्षमता पर सवाल
सुब्रमण्यम स्वामी ने फ्रांस से खरीदे गए राफेल विमानों की क्षमता पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि राफेल विमान भारत के लिए पर्याप्त सक्षम नहीं हैं। इसके अलावा उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए, जिन्हें प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में जांच से रोका गया।
चीन की भूमिका
इस इंटरव्यू में स्वामी ने चीन के विमान का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान को जो विमान चीन ने दिए थे, वो बेहतर थे। चीन ने सीधे हमले में हिस्सा नहीं लिया, लेकिन उनके दिए हुए विमान काफी प्रभावी साबित हुए।
              इस वीडियो को कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि अब बोलो कि भाजपा के यह वरिष्ठ नेता भी पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। इस वीडियो पर लिखा है कि राहुल गांधी ने सही कहा था।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
स्वामी का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग बीजेपी नेता के दावों पर चर्चा कर रहे हैं तो कुछ आलोचना भी कर रहे हैं। स्वामी के बयान ने विपक्ष और सरकार के बीच बहस को नया मोड़ दिया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कोटपा अधिनियम 2003 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मंडी में जिला टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित

शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर सख्ती, दुकानों की नियमित जांच के दिए निर्देश एएम नाथ।  मंडी, 30 मई  :  सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003...
article-image
पंजाब

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

एएम नाथ। चंडीगढ़ : आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल में बंद पंजाब के पूर्व मंत्री व शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने 91.53 लाख रूपये से बसोली में बनने वाले पीएचसी भवन का किया भूमि पूजन, पीएचसी बसोली बनने से लगभग 10 हजार लोग होंगे लाभान्वित: सत्ती

ऊना 6 अप्रैल: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत बसोली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर सत्ती ने कहा कि यह स्वास्थ्य केंद्र...
article-image
पंजाब

बंदना जोशी : जीता नैशनल स्तर पर बैस्ट अध्यापक अवार्ड

गढ़शंकर। बीत इलाके के गांव भवानीपुर की बंदना जोशी को फैडरेशन आफ प्राइवेट स्कूल एंड एसोसिएशन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर बैस्ट अध्यापक से सम्मानित किया गया। बंदना जोशी ने अपनी आरंभिक शिक्षा एनएसएस पब्लिक...
Translate »
error: Content is protected !!