पंडोगा में प्रो. राम कुमार ने किया लगभग सवा करोड के विकास कार्याें का भूमिपूजन

by

ऊना, 18 दिसंबर – एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने गत दिवस ग्राम पंचायत पंडोगा में लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 8 संपर्क मार्गाें और 30 लाख से तैयार होने वाले खेल स्टेडियम का भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर प्रो. राम कुमार ने बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दौरान ग्राम पंचायत पंडोगा में सामाजिक सुरक्षा पैंन्शन के 600 नए मामले स्वीकृत किए गए हैंै और 500 परिवारों को हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। इसके अतिरिक्त जल जीवन मिशन के तहत लगभग 250 घरों को जल से नल की सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि पंडोेगा के लिए लगभग 5.50 करोड़ रुपये लागत एक बड़ी पेयजल योजना स्वीकृत हुई। इस योजना के तहत 5 ओवर हैड जल भंडारण टैंक बनाए जाएंगे जिनमें से एक टैंक का निर्माण आरंभ कर दिया गया है जबकि अन्यों का कार्य शीघ्र ही शुरु कर दिया जाएगा। इस योजना के तहत पूरे पंडोगा में जल आपूर्ति के लिए के लिए लगभभग 32 किलोमीटर लंबी पाईपलाईन बिछाई जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा 19 नवंबर को हरोली विधानसभा के एक दिवसीय प्रवास के दौरान पंडोगा के लिए दो सिंचाई योजनाओं का उद्घाटन और दो योजनाओं का शिलान्यास किया गया है।
प्रो. राम कुमार ने बताया कि पंडोगा स्कूल में कोमर्स की कक्षाएं आरंभ होने से स्कूल भवन में अतिरिक्त कमरों की मांग को पूरा करने के लिए आवश्यक कार्यवाही आरंभ कर दी गई है और सरकार से स्वीकृति मिलने ही निर्माण कार्य आरंभ किया जाएगा। इसके अलावा मोहल्ला झुग्डाणा राजपूतां से नेशनल हाईवे तक के लगभग अढ़ाई किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग का सुधारीकरण भी किया जाएगा जिसका सर्वे करने के बाद मामला सरकार को भेज दिया गया है।
इस मौके पर प्रधान पंडोगा गुलविंद्र गोल्डी, जिला परिषद् सद्स्य कमल सैनी, गुरपाल चैधरी, कृष्णा देवी, किरणा देवी, जितेंद्र कुमार, रक्षा देवी, आशा देवी, सुरेंद्र कुमार, रानी देवी अशोक कुमार, अशोक, सुरजीत कौर, रामप्यारी, बलिंदर कुमार, विकास राणा, मुकेश कुमार, रमन चैधरी, संग्राम सिंह लेखराज खन्ना, करण राजपूत, शांति स्याल, सोहन सैनी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पत्नी कमाऊ हो तो भी पति को करना होगा बच्चे का भरण-पोषण – हाईकोर्ट

चंडीगढ़।  पत्नी पर्याप्त कमाई कर रही हो तब भी पति बच्चों के लिए गुजारा भत्ता से इन्कार नहीं कर सकता है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने गुरुग्राम की फैमिली कोर्ट के गुजारा भत्ता आदेश के खिलाफ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंगलवार को शिव शंकर कोल्ड स्टोर से घालूवाल पुल तक बंद रहेगा : पुराना होशियारपुर रोड़ वनमित्र भर्ती के दृष्टिगत जिला दंड़ाधिकारी जतिन लाल ने जारी किए आदेश

ऊना, 3 फरवरी – जिला दंड़ाधिकारी जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 व 116 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं कि 6 फरवरी को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के विधायक चंद्रशेखर आमरण अनशन पर बैठ गए

एएम नाथ । मंडी  : सड़क निर्माण में कोताही पर कांग्रेस के  विधायक आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। जालंधर-हमीरपुर-धर्मपुर-मंडी-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) निर्माण कार्य में कोताही से मंडी जिले के धर्मपुर उपमंडल में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

UPSC टॉपर कैसे पहुंचा सलाखों के पीछे? अपनी खास कार्यशैली के लिए मशहूर प्रदीप शुक्ला कौन? क्यों हुई गिरफ्तारी

UPSC में टॉप करना किसी सपने के सच होने जैसा माना जाता है- लेकिन जब यही सपना समय के साथ सवालों के घेरे में आ जाए, तो कहानी और भी गंभीर हो जाती है।...
Translate »
error: Content is protected !!