पंजाब के राज्यपाल की ओर से होशियारपुर का दौरा, अलग-अलग स्कीमों व वैक्सीनेशन का लिया जायजा

by

होशियारपुर, 21 दिसंबर: माननीय राज्यपाल पंजाब श्री बनवारी लाल पुरोहित आज होशियारपुर पहुंचे, जिस दौरान उन्होंने डिप्टी कमिश्नर सहित अलग-अलग अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जहां सरकार की अलग-अलग स्कीमों का जायजा लिया, वहीं वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी हासिल की। अलग-अलग कल्याण योजनाओं का जायजा लेते हुए उन्होंने तसल्ली प्रकट की। इस मौके माननीय राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री जे.एम. बालामुरुगन भी विशेष तौर पर उपस्थित थे।
डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने जिले में चल रही अलग-अलग योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार की जन कल्याण योजनाओं को सुचारु ढंग से लागू किया गया है, ताकि लाभार्थियों को फायदा पहुंच सके। इसके अलावा उन्होंने वैक्सीनेशन के बारे में बताते हुए कहा कि इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग गंभीरता से कार्य कर रहा है व 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन यकीनी बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है।
इस मौके पर आई.जी. श्री जी.एस. ढिल्लों, एस.एस.पी. श्री कुलवंत सिंह हीर, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(शहरी विकास) आशिका जैन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) दरबार सिंह रंधावा, सिविल सर्जन डा. परमिंदर कौर के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सर्वांगीण विकास लहर के तहत शहरों और गांवों में हो रहे हैं काम : ब्रम् शंकर जिम्पा

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 2 में गली के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया होशियारपुर, 23 जून: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार सर्वांगीण...
article-image
पंजाब

बब्बर खालसा इंटरनेशनल के पांच आतंकी गिरफ्तार

अमृतसर : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बार फिर से बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए विदेश आधारित गैंगस्टर जीवन फौजी से संबंधित पाक-आईएसआई समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) आतंकवादी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है।...
article-image
पंजाब

राहुल गांधी से मिले पंजाब कांग्रेस प्रधान परगट सिंह, बोले- पंजाब के बेहतर भविष्य के लिए करेंगे काम

नई दिल्ली, 5 अक्तूबर : पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रधान परगट सिंह ने सोमवार को नई दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद यह उनकी राहुल...
article-image
पंजाब

Rayat Bahra College of Nursing

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb.27 :  The students of Rayat Bahra College of Nursing organized an awareness program on water and air pollution in village Mahna. On this occasion, B.Sc. Nursing 5th semester students educated the villagers...
Translate »
error: Content is protected !!