बीजेपी उम्मीदवार को वनीत बिट्टू 7 हजार वोट डलवाएं, जाखड़ को भेजेंगे स्वीट्जरलैंड : राजा वडिंग

by
चंडीगढ़। कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने दावा किया हैं कि लुधियाना पश्चिमी में कांग्रेस का मुकाबला किसी पार्टी के साथ नहीं हैं। पार्टी दफ्तर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस प्रधान ने कहा कि लोक सभा चुनाव में लुधियाना पश्चिमी विधान सभा सीट पर रवनीत बिट्टू ने मुझे 17 हजार वोटों से (वास्तव में 14,535 वोटों से) हराया था।
यहां पर वह अपने पार्टी उम्मीदवार को 7 हजार वोट भी डलवाकर दिखाए। यही नहीं वड़िंग ने कहा कि लुधियाना पश्चिमी सीट जीत कर वह भाजपा के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ को स्वीट्जरलैंड वापस भेजेंगे।
वड़िंग यही नहीं रुके उन्होंने जाखड़ को अजगर बताते हुए कहा, भाजपा में अजगर बैठा हुआ है। आस्तीन के सांप से तो बचा जा सकता है लेकिन अजगर से नहीं। कांग्रेस में रहते हुए हमें काटा। कांग्रेस का क्या हाल हुआ। साढ़े तीन साल बाद अब लाइन पर आ रहे हैं। वड़िंग ने इस बात से भी इंकार किया कि उन्हें कंवलप्रीत कड़वल और करण वड़िंग के पार्टी में आने की जानकारी नहीं थी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में वापसी कर रहे नेताओं से पार्टी मजबूत होगी। इससे पहले प्रदेश प्रधान ने विधान सभा क्षेत्रों में लगाए जा रहे को-आर्डीनेटरों के साथ बैठक की। वड़िंग ने कहा कि को-आर्डीनेटर जुलाई के शुरूआत में बूथ कमेटी, गांव की कमेटी, वार्ड कमेटी व मंडल कमेटी बनाकर अपनी रिपोर्ट देंगे।
बता दें कि कांग्रेस इन दिनों संगठन को बूथ स्तर पर लेकर जाने की कसरत कर रही है। इसी क्रम में आल इंडिया कांग्रेस ने सभी विधान सभा हलकों में को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। जोकि एक माह के भीतर बूथ कमेटी, ग्रामीण क्षेत्र में गांव कमेटी, शहरी क्षेत्र में वार्ड कमेटी और मंडल कमेटी का चयन करके रिपोर्ट पंजाब कांग्रेस को सौंपेगी। बता दें कि कांग्रेस ने एक विधान सभा क्षेत्र में 2 ब्लाक कमेटी बनाई हुई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आंगनवाडी वर्करों को पिछले 4 महिनों से नहीं मिला मान-भत्ता – निदेशक समाज कल्याण विभाग को मिलकर शीघ्र भुगतान की अपील की

चंडीगढ़ (पुनीत महाजन) चंडीगढ़ की 900 से अधिक आंगनवाडी वर्करों व हैल्परों को पिछले 4 महिनों से उनको मिल रहे मान भत्ते का भुगतान नहीं किया गया है। एक तरफ आंगनवाडी वर्करज व हैल्परज...
article-image
पंजाब

*डेरा अलमस्त फकीर बापू गंगा दास महाराज जी माहिलपुर में श्री मद भागवत कथा निरंतर जारी

कथा व्यास श्री अतुल कृष्ण शास्त्री वृंदावन वाले संगतों को कथा द्वारा निहाल कर रहे है * श्रेत्र की संगतों भारी गिनती में दरबार पहुंच कर कथा का आनंद ले रही है * होशियारपुर/दलजीत...
article-image
पंजाब

पूर्व विधायक गोल्डी ने दी दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की समस्त देशवासियों को बधाई

गढ़शंकर , 11 नवंबर : पूर्व विधायक गोल्डी ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की समस्त देश वासियां को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह त्योहार झूठ पर सत्य, अधर्म...
article-image
पंजाब

प्रवासी भारतीय हरनेक सिंह कनैडा ने खालसा कालेज के वार्षिक केलैंडर का लोकार्पण किया

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में कालेज की अैलूमनी एसोसिएशन दुारा प्रकाशित किए गए कालेज के वर्ष 2022 के कैलंडर का कालेज के विधार्थी रहे व फुटबाल खिलाड़ी प्रवासी भारतीय हरनेक सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!