जेल में पति से मिलने पहुंची पत्नी : नशीली दवाएं लाई थी साथ ,पता चलने पर मचा गया हड़कंप

by

बठिंडा। जेल अधिकारियों ने बठिंडा सेंट्रल जेल में बंद अपने पति से मिलने आई एक पत्नी से बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया है। जिला फरीदकोट के गांव चंदभान वासी बलजीत सिंह किसी मामले में सेंट्रल जेल में बंद है और अदालत में मामले की सुनवाई चल रही है।

मंगलवार को आरोपित की पत्नी जसबीर कौर मिलने आई थी। इस बीच, जेल गेट पर नियमित तलाशी के दौरान जेल अधिकारियों ने 40 प्रतिबंधित कैप्सूल और 51 ग्राम सफेद पाउडर व 93 ग्राम तंबाकू बरामद किया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में जसवीर कौर ने स्वीकार किया कि यह दवाएं उसके पति बलजीत सिंह ने मंगवाई थीं। अधिकारियों ने नशीली दवाओं की बरामदगी की सूचना कैंट बठिंडा थाने की पुलिस को दी, जिसके बाद सहायक थानेदार बहादुर सिंह पहुंचे और जसबीर कौर को गिरफ्तार कर दवाओं को कब्जे में ले लिया। सहायक थानेदार बहादुर सिंह ने बताया कि जेल में बंद बलजीत सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा और उससे पूछताछ की जाएगी कि उसने इससे पहले कितनी बार ड्रग्स मंगवाई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हार्दिक पांड्या को कप्तानी की जिम्मेदारी देने के साथ- साथ शुभमन गिल को बतौर उप- कप्तान

नई दिल्ली : टीम इंडिया के मौजूदा समय में वनडे क्रिकेट में अधिक ध्यान न देकर टी20 क्रिकेट और टेस्ट क्रिकेट को अधिक महत्व दे रही है. टीम इंडिया को अपनी अगली दो सीरीज...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

200 डॉक्टरों की हिमाचल में होगी भर्ती : 31 दिसंबर तक ऑनलाइन करे आवेदन

हिमाचल प्रदेश में राज्य सरकार मेडिकल ऑफिसर  के 200 पद पब्लिक सर्विस कमिशन के माध्यम से भरने जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की सिफारिश पर पब्लिक सर्विस कमिशन ने देर शाम इन पदों को...
article-image
पंजाब

युवक को कार से रौंदा, मोटरसाइकिल सवारों ने तेजधार हथियारों से काट कर की हत्या, तीन बहनों का इकलौता भाई था

बठिंडा : अर्जुन नगर में पेंट का काम करके घर लौटे युवक को कार सवार उसके घर से बुलाकर साथ ले गए, थोड़ी दूरी पर ही उसे पहले अपनी कार से रौंदा और फिर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मनमोहन सिंह के निधन से शोक में डूबा पाकिस्तान का गांव, जानें पूर्व प्रधानमंत्री से क्या रिश्ता

दिल्ली :  पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे भारत में शोक की लहर है। आज उनका दिल्ली स्थित निगम बोध घाट...
Translate »
error: Content is protected !!