विधायक देहरा ने 79 लाभार्थियों को 15.73 लाख के चेक किए भेंट

by

राकेश शर्मा l  देहरा/तलवाड़ा : विधायक देहरा कमलेश ठाकुर ने आज मुख्यमंत्री राहत कोष से देहरा विधानसभा क्षेत्र के 50 लाभार्थियों को 9 लाख 45 हजार और जसवा प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र के 26 लाभार्थियों को 5 लाख 35 हजार रुपए के चेक वितरित किए।


उन्होंने मुख्यमंत्री शगुन योजना के 3 लाभार्थियों को 31-31 हजार रुपए के चेक वितरित किए।  विधायक कमलेश ठाकुर और जसवा प्रागपुर के दसवीं और बाहरवी में मेरिट में आए हुए 3 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें पायल शर्मा जो को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चनोर की छात्रा है इसने बाहरवी कक्षा कॉमर्स में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है ।

विधायक कमलेश ठाकुर ने इस छात्रा को 51 हजार रुपए देने की घोषणा की साथ ही आगे की पढ़ाई का खर्च खुद उठने को कहा।
अरमान जो कि पैरामाउंट पब्लिक स्कूल अपर पैसा का छात्र है इस छात्र ने दसवीं कक्षा में पूरे प्रदेश में छठा साथ हासिल किया ।

अंशुल शेरिया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल गरली के छात्र नेञ दसवीं कक्षा में पूरे प्रदेश में आठवां स्थान हासिल किया। दसवीं कक्षा के दोनों विद्यार्थियों को 21-21 हजार रुपए दिए गए।

विधायक कमलेश ठाकुर ने इन विद्यार्थियों के उज्वल भविष्य की कामना कीl

इस मौके पर कांग्रेस नेता सुरेन्द्र सिंह मनकोटिया , उपमंडल अधिकारी देहरा कुलवंत सिंह पोटन , तहसीलदार देहरा कर्म चंद कालिया , तहसीलदार प्रागपुर चिराग शर्मा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग सुरेश वालिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी और लाभार्थी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीबीपी स्थानीय किसानों से खरीदेगी ताज़ा उत्पाद, आय बढ़ाने की पहल

सीमावर्ती क्षेत्रों के किसानों को मिलेगा सीधा बाज़ार, सरकार-आईटीबीपी में होगा एमओयू गांव में ही मिलेगा रोज़गार, आईटीबीपी करेगी फल-सब्ज़ी सहित कृषि उत्पादों की खरीद एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के किसानों और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोदी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर चौंकाने वाली भविष्यवाणी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के दौरान विपक्ष लगातार उन पर हमलावर है और आरोप लगा रहा है कि उनमें पहले जैसी ताकत नहीं बची है। विपक्ष का कहना है कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन तरफा सड़क सुविधा से जुड़ेगा स्याठी गांव – MLA चन्द्रशेखर

धर्मपुर (मंडी), 13 जनवरी। विधायक चन्द्रशेखर ने शनिवार को धर्मपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत लौंगणी के स्याठी गांव में जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने इस दौरान अधिकतर समस्याओं का मौके पर समाधान किया और शेष समस्याओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिप्पा का नाम पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नाम पर करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा – दृष्टिबाधित बच्चों की पेंशन बढ़ाकर 4 हजार रुपए करने की घोषणा

एएम नाथ / रोहित जसवाल। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (हिप्पा), शिमला की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर संस्थान का नाम पूर्व प्रधानमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!