एक पेड़ मां के नाम-2 का जिला चंबा के 11 विद्यालयों में आगाज : 1130 छात्रों 146 माताओं और 154 अध्यापकों ने स्कूल के अन्दर व आस पास के क्षेत्रों में विभिन्न किस्मों के लगाए 585 पौधे

by
एएम नाथ। चम्बा  :  जिला चंबा के विभिन्न स्कूलों में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया जिसमें स्कूलों के वि‌द्यार्थियों व उनकी माताओं तथा स्कूल के प्रधानाचार्य व शिक्षकों सहित इको क्लब, एन.सी.सी., भारत स्काउट एण्ड गाइड और एन.एस.एस. के छात्रों ने भाग लिया। इसके अन्तर्गत स्कूलों में एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान” चलाया गया। जिला भर में आयोजित कार्यक्रमों में लगभग 1130 छात्रों 146 माताओं और 154 अध्यापकों ने स्कूल के अन्दर व आस पास के क्षेत्रों में विभिन्न किस्मों के कुल 585 पौधे लगाए।
 
जिला स्तरीय पर्यावरण दिवस राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोल में मनाया गया जिसमे मुख्य अतिथि  ओम प्रकाश, जिला विकास अधिकारी,  भाग सिंह, उप निदेशक उच्च शिक्षा,  बलबीर सिंह, उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा तथा  उमाकांत आनंद, विशेष कार्य अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा व प्रधानाचार्य श्री मंगलेश शर्मा उपस्थित रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि  ओम प्रकाश, जिला विकास अधिकारी,  भाग सिंह, उप निदेशक उच्च शिक्षा,  बलबीर सिंह, उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा तथा श्री उमाकात आनंद, विशेष कार्य अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा व प्रधानाचार्य  मंगलेश शर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए प्लास्टिक की हानियाँ बताई तथा “एक पेड़ माँ के नाम 2.0 अभियान” में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए आह्वान किया गया।
उपनिदेशक उच्च शिक्षा भाग सिंह ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोल द्वारा पिछले वर्ष का 108 किलोग्राम तथा इस वर्ष का 245 किलोग्राम अपशिस्ट प्लास्टिक एकत्रित करके डीआरडीए को सौंपा गया।
उन्होंने बताया कि जिले के 11 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बानीखेत, उदयपुर, लुड्डु, मैहला, होली, अलेई, हिमगिरि, तीसा, गरनोटा, परछोड, मिंदहल में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम 2.0″ विशेष अभियान शुरु किया गया जो कि 30 सितंबर 2025 तक सभी पाठशालाओं में मनाया जाएगा। इस अवसर पर संबंधित क्षेत्र के उपमंडल अधिकारियों ने भी भाग लिया तथा पर्यावरण सरंक्षण के बारे बच्चों को जागरूक किया । उन्होंने बताया कि इस मौके पर जिला चंबा के वि‌द्यालयाओं के छात्रों ‌द्वारा लगभग 310 किलोग्राम अपशिस्ट प्लास्टिक एकत्रित कर संबंधित ग्राम पंचायत प्रधानों के सपुर्द किया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कनाडा के क्यूबिक में निजी कालेजों से पढ़ाई के उपरांत नहीं मिलेगा ओपन वर्क परमिट

ओटावा : कनाडा में पढऩे जा रहे विदेशी विद्यार्थियों के लिए अहम खबर सामने आई है। दरअसल सरकार ने यह फैसला किया है कि कनाडा के क्यूबिक में निजी कालेजों की पढ़ाई करने के...
article-image
पंजाब

खन्ना से भेंट कर शिव चरण ने अमरीका में फंसे अपने बेटे को भारत वापिस लाने की लगायी गुहार

होशियारपुर 13 अक्टूबर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने जनता कि समस्याएं सुनने के लिए खुले दरबार का आयोजन किया। खुले दरबार में आदमपुर जालंधर के गाँव कालरा निवासी शिव चरण ने खन्ना...
article-image
पंजाब

स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के साथ स्पी विधान सभा ने की मुलाकात : जिला प्रशासन की ओर से घर जाकर भी किया गया स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों का सम्मान

होशियारपुर, 15 अगस्त:  स्पीकर पंजाब विधान सभा कुलतार सिंह संधवा ने जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के साथ विशेष मुलाकात की और भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार स्वतंत्रता...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार खिलाफ रोष प्रकट : बलकौर सिंह ने लारेंस बिश्नोई की सुरक्षा पर उठाए सवाल..

उसे मार दिया जाए पर बोलना बंद नहीं करेंगे मानसा : 8 अगस्त: मरहूम पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने रविवार को सिद्धू के गांव मूसे में उनकी समाधि पर पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!