पलासला पंचायत में अधोसंरचना को मिली नई पहचान, मंत्री राजेश धर्मानी ने 33 लाख रुपये की लागत से बने पंचायत भवन का किया लोकार्पण

by
एएम नाथ।  बिलासपुर ।  ग्राम पंचायत पलासला में विकास को नया आयाम देते हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने 33 लाख रुपये की लागत से निर्मित नए पंचायत भवन का विधिवत लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह भवन पंचायत की प्रशासनिक गतिविधियों के प्रभावी संचालन के साथ-साथ ग्रामीणों को सुविधाजनक सेवाएं प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएगा।
मंत्री धर्मानी ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के चहुंमुखी विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि हाल ही में आई आपदाओं के दौरान पंचायतों से प्राप्त सभी प्रस्तावों को सरकार ने तुरंत स्वीकृति प्रदान की है। सड़क संपर्क को सुदृढ़ करने की दिशा में भी बड़े कदम उठाए गए हैं। क्षेत्र की बस्तियों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए नाबार्ड के माध्यम से 22 करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं, जिनके माध्यम से छोटे लिंक मार्गों को जोड़ा जा रहा है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि ग्राम पंचायत पलासला में आंतरिक संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए 19 लाख रुपये की राशि व्यय की जा रही है। मंत्री धर्मानी ने पंचायत भवन के भविष्य विस्तार की योजना पर भी बल दिया और संबंधित अधिकारियों को भवन की दूसरी मंजिल के लिए प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए आवश्यक धनराशि शीघ्र स्वीकृत करवाई जाएगी।
इस अवसर पर उन्होंने पेयजल आपूर्ति की दिशा में हो रहे कार्यों की भी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि सतलुज नदी से पेयजल लिफ्ट योजना के अंतर्गत कपाहड़ा, पलासला, पापलाह, करलोटी और छत सडीयार ग्राम पंचायतों को शामिल करते हुए 19 करोड़ रुपये की परियोजना का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इससे जल्द ही क्षेत्रवासियों को पेयजल संकट से राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। साथ ही, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी अपनी सहभागिता दर्ज करवाई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डलहौजी के खजियार में एनआरआई दम्पति पर हमले की विस्तृत जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिए निर्देश दिए

एएम नाथ । शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला चम्बा के डलहौजी के खजियार में एनआरआई दम्पति पर हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने पुलिस को इस मामले में विस्तृत जांच कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश का पहला ‘मिशन दृष्टि बिलासपुर’ शुरू करेगा जिला प्रशासन…1 सितंबर 2026 से शुरू होगा चरणबद्ध नेत्र जांच अभियान, पहले चरण में सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों की होगी स्क्रीनिंग : राहुल कुमार

एएम नाथ। बिलासपुर, 30 जुलाई: जिला प्रशासन बिलासपुर और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से जिले में “मिशन दृष्टि बिलासपुर” शुरू किया जाएगा। उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि यह हिमाचल प्रदेश का पहला...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बीत के सभी गांवों के लोगों को एंट्री टैक्स से छूट दी जाये और पास की जगह आधार कार्ड मान्य हो : कुलभूषण कुमार

गढ़शंकर : लोक बचायो पिंड बचायों संघर्ष कमेटी द्वारा कल एक अप्रैल को कोकोवाल मजारी बॉर्डर पर हिमाचल प्रदेश द्वारा लगाए एंट्री टैक्स के खिलाफ किया जायेगा। लोक बचायो पिंड बचायों संघर्ष कमेटी के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

30 महीने में पैसे तीन गुना करने का दिया झांसा : तीन लोगो को 55 लाख की चपत, कंपनी बंद कर भागा शख्स

बिलासपुर :   देश और प्रदेश में दिन लोग कभी ऑनलाइन तो कभी कम समय में पैसे दोगुना करने और कुछ सस्ते दामों पर महंगी कार खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी का शिकार हो रहे...
Translate »
error: Content is protected !!