‘चढ़दा सूरज’ अभियान का DC आशिका जैन ने किया शुभारंभ…. समाज के असली नायकों को मिलेगा डिजिटल मंच

by
  इच्छुक व्यक्ति या संस्थाएं अपने सामाजिक कार्यों के फोटो, वीडियो या कहानियों को व्हाट्सएप नंबर 7380090643 या फेसबुक पेज “चढ़दा सूरज” पर भेज सकते हैं
होशियारपुर, 13 जून: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं को एक साझा मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ‘चढ़दा सूरज’ अभियान की आज शुरुआत की। यह अभियान जिला प्रशासन के नेतृत्व में रेड क्रॉस सोसायटी होशियारपुर के सहयोग से चलाया जा रहा है, जो एक डिजिटल और सामाजिक प्लेटफॉर्म है। इसका उद्देश्य समाज के हर उस व्यक्ति या समूह को पहचान देना है, जो चुपचाप समाज, पर्यावरण, पशु-पक्षी कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक न्याय के अलावा अन्य क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर रहा है।
   
आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि ‘चढ़दा सूरज’ सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि एक आंदोलन है, जो समाज के उन नायकों को सामने लाएगा, जिनकी प्रेरणादायक कहानियां अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। उन्होंने कहा कि इस पहल के माध्यम से हम समाज में सक्रिय ‘चेंजमेकरों’ को एकजुट करेंगे, ताकि उनके प्रयासों को न केवल सराहा जा सके, बल्कि उनका अनुभव दूसरों के लिए भी प्रेरणा बन सके।डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने स्पष्ट किया कि ‘चेंजमेकर’ कोई भी हो सकता है, चाहे वह एक छात्र हो, कोई शिक्षित बुज़ुर्ग, एनजीओ, सामाजिक संस्था, स्वयं सहायता समूह या कोई स्थानीय समूह, जो समाज को बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रहा है। यदि कोई व्यक्ति शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, पशु-पक्षी सेवा, सामाजिक न्याय या सामुदायिक सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में योगदान दे रहा है, तो वह इस अभियान का हिस्सा बन सकता है।

उन्होंने बताया कि यह अभियान युवाओं को खासतौर पर जोड़ने और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह पहल युवाओं को स्थानीय स्तर की नागरिक व जलवायु चुनौतियों से निपटने और संकट की घड़ी में पहल करने के लिए प्रेरित करेगी। इस प्रकार यह अभियान न केवल उनके व्यक्तित्व को संवारने का कार्य करेगा, बल्कि समाज में एक सशक्त, उत्तरदायी और प्रेरणादायक नेतृत्व विकसित करेगा।

आशिका जैन ने कहा कि अभियान में भाग लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति या संस्थाएं अपने सामाजिक कार्यों से जुड़े फोटो, वीडियो या कहानियां जिला प्रशासन के व्हाट्सएप नंबर 7380090643 पर भेज सकते हैं, या फेसबुक पेज “चढ़दा सूरज” से जुड़ सकते हैं। भेजी गई प्रविष्टियों को सोशल मीडिया पर प्रदर्शित किया जाएगा ताकि वे अन्य लोगों को प्रेरित कर सकें। उन्होंने कहा कि यह अभियान कोई जिला या प्रदेश स्तर पर नहीं बल्कि अपने आप में एक व्यापक रुप हैं, इस लिए आपका छोटा प्रयास समाज में बड़ा बदलाव ला सकता है। अपने कार्यों को साझा करें, प्रेरणा बनें और ‘चढ़दा सूरज’ का हिस्सा बनकर एक उज्जवल समाज के निर्माण में योगदान दें। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री फील्ड अधिकारी परमप्रीत सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी ललिता अरोड़ा, सचिव जिला रैडक्रास सोसायटी मंगेश सूद, संयुक्त सचिव आदित्य राणा भी मौजूद थे।


विद्यार्थियों को हॉलिडे टास्क के तहत सामाजिक जिम्मेदारियां निभाने का किया आह्वान
डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने इस दौरान जिले के सभी सरकारी, निजी और एडिड स्कूलों के विद्यार्थियों को ‘चेंजमेकर’ बनने का आह्वान किया है। इस अभियान के तहत उन्होंने छात्र-छात्राओं को पारंपरिक हॉलिडे होमवर्क के साथ-साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाला एक विशेष टास्क भी सौंपा गया है। अनोखे हॉलिडे टास्क के तहत उन्होंने बच्चों को अपने आस-पास के क्षेत्र,मोहल्ला, गली या गांव में छोटी-छोटी सामाजिक जिम्मेदारियां निभाने के लिए प्रोत्साहित किया। इनमें स्वच्छता अभियान चलाना, दिव्यांगजनों की मदद करना, पानी और बिजली की बचत करना, पौधरोपण कर उसकी देखरेख या अन्य लोकहित कार्य शामिल हैं।
डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने छात्रों से आग्रह किया कि वे इन कार्यों को करते हुए एक छोटा वीडियो बनाएं और उसे जिला प्रशासन के व्हाट्सएप नंबर 7380090643 या फेसबुक पेज “चढ़दा सूरज” पर 30 जून तक भेजें। उन्होंने कहा कि ये वीडियो न केवल उनकी मेहनत को दर्शाएंगे, बल्कि अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा बनेंगे। डिप्टी कमिश्नर ने यह भी घोषणा की है कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों को उनके अध्यापक और अभिभावक के साथ जिला स्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

महिला ने की 90 हजार की ठगी, पंजाब स्कूल शिक्षा र्बोड में नौकरी दिलाने का दिया था झासां

गढ़शंकर -गढ़शंकर पुलिस ने पंजाब स्कूल शिक्षा र्बोड में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नब्बे हजार की ठगी करने के एक मामले में महिला खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। धर्मवीर सिंह निवासी...
article-image
पंजाब

One day training of officers/

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 25: As per the instructions of Director SIRD Rural Development and Panchayat Department Mohali, from 20 August 2024 to 23 August 2024, one day training of officers/employees of Panchayati Raj Institutions and...
article-image
पंजाब

पुरानी पेंशन स्कीम को अमली रूप में लागू करने हेतु डिप्टी स्पीकर रौड़ी को ज्ञापन सौंपा  

एनपीएस की कटौती बंद कर समूआ मुलाजिमों के जीपीएफ के खाते खोलने की मांग- गढ़शंकर, 2 मार्च : पुरानी पेंशन प्राप्ति फ्रंट पंजाब के 1 मार्च से 7 मार्च तक पंजाब के मंत्रियों तथा...
article-image
पंजाब

नशे के खिलाफ जंग लड़ रही है होशियारपुर पुलिस : डीएसपी पलविंदर सिंह

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा से विशेष बातचीत में डीएसपी पलविंदर सिंह ने कहा कि एसएसपी संदीप कुमार मलिक के नेतृत्व में होशियारपुर पुलिस जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए पूरी...
Translate »
error: Content is protected !!