युवती समेत तीन और खड्ड में डूबे : पानी की गहराई का पता न चलने पर गई जान

by

एएम नाथ । कांगड़ा : पुलिस चौकी लंज के तहत गाहलियां में वीरवार को बनेर खड्ड में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। दोनों जम्मू-कश्मीर के कठुआ के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान राजेंद्र कुमार और अशोक कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेजा है। उधर, कांगड़ा की ही जब्बर खड्ड में डूबने से एक युवती की जान चली गई।

डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि दोनों युवक क्षेत्र में एक ठेकेदार के पास लकड़ी काटने का काम करते थे। गाहलियां में उन्होंने किराये का मकान लिया था। वीरवार दोपहर को खड्ड में कपड़े धोने के बाद दोनों नहाने के लिए पानी में उतर गए। पानी की गहराई का अंदाजा न होने और तैरना न आने के कारण वे गहरे पानी में डूब गए। मौके पर मौजूद उनके साथियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

पानी की गहराई का पता न चलने पर गई युवती की जान :  ढक्की क्षेत्र में डिफेंस रोड के साथ जब्बर खड्ड में नहाते समय डूबने से एक युवती की मौत हो गई। युवती की पहचान शीतल (21) पुत्री नरेंद्र कुमार निवासी वार्ड नंबर-5 के रूप में हुई है। युवती खड्ड में नहाने उतरी थी और गहरे पानी में चले जाने से डूब गई। नूरपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र धीमान ने बताया कि इसकी सूचना नूरपुर अस्पताल से पुलिस को मिली थी। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार को संस्कार के लिए सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

फ्लैट के अंदर मृत पड़ा था बिजली बोर्ड का रिटायर इंजीनियर

शिमला :   शिमला में बिजली बोर्ड से सेवानिवृत्त एक अधिकारी का शव बरामद हुआ है। अधिकारी का शव न्यू शिमला के फ्लैट से बरामद हुआ है। यह अधिकारी बिजली बोर्ड से अधिशासी अभियंता...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गैस सिलैंडर पर 9 करोड़ लोगो को 200 रुपए मिलेगी सब्सिडी : पेट्रोल के 9.5 तो डीजल के 6 रुपये प्रति लीटर कम हुए दाम

उज्जवला योजना के अंतर्गत गैस सिलैंडर पर 200 रुपये की सबसिडी नई दिल्ली :  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत इस साल 9 करोड़ से ज्यादा लाभपात्रियों को प्रति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

व्यवस्था परिवर्तन में बजट स्पीच भी झूठ का पुलिंदा बनाकर रह गई – बजट में घोषित आदर्श स्वास्थ्य संस्थाओं का क्या हुआ : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री से पूछा है कि पहले बजट के दौरान प्रदेश के लोगों से आदर्श स्वास्थ्य संस्थान खोलने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला ने लॉटरी में जीते 1.5 करोड़, बदली किस्मत

मानसा: पंजाब के मानसा जिले की एक साधारण महिला की किस्मत अचानक बदल गई, जब उन्होंने पंजाब राज्य लॉटरी का पहला इनाम 1.5 करोड़ रुपए जीत लिया। वीरपाल कौर, जो सिलाई-कढ़ाई और खेती करके...
Translate »
error: Content is protected !!