पंजाब राज्य खाद्य आयोग के सदस्य विजय दत्त ने राशन डिपोओं का किया औचक निरीक्षण

by

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए सरकारी राशन डिपो में बांटे जाने वाले गेहूं की गुणवत्ता और मात्रा में पारदर्शिता लाने हेतु पंजाब राज्य खाद्य आयोग लगातार औचक निरीक्षण करता रहेगा। जो भी इस योजना के प्रति कोताही करता पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह बयान पंजाब राज्य खाद्य आयोग के सदस्य श्री विजय दत्त ने आज जिला होशियारपुर के कई सरकारी राशन डिपोओं के औचक निरीक्षण के दौरान दिया।

विजय दत्त ने गड़शंकर के गांव चक्क गुरु, गांव रुड़की खास, गांव अलीपुर तथा गांव बारांपुर स्थित राशन डिपो में निरीक्षण किया। उन्होंने डिजिटल मॉइस्चर मीटर से गेहूं की नमी की जांच की जो मानकों के अनुरूप पाई गई। निरीक्षण के दौरान फ़ूड सप्लाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे!

विजय दत्त ने बताया कि सरकार अप्रैल से जून तक तीन महीने के लिए गेहूं वितरण योजना चला रही है। हर डिपो में सरकार द्वारा उपलब्ध बायोमेट्रिक मशीनों और इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्रों की मदद से वितरण प्रक्रिया अब अधिक पारदर्शी हो गई है। श्री दत्त ने कहा कि वे आगे भी आकस्मिक दौरे करते रहेंगे और किसी भी लापरवाही के प्रति सख्त रवैया अपनाया जाएगा। उन्होंने लाभार्थियों से अपील की कि जिसने अभी तक तीन महीने का गेहूं नहीं लिया वो अपने नजदीकी राशन डिपो से प्राप्त करें।

इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि पंजाब राज्य खाद्य आयोग का हेल्पलाइन नंबर 9876764545 सभी राशन डिपो में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाए। कोई भी लाभार्थी योजना से जुड़ी शिकायत इस नंबर पर दर्ज करा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वो जब याद आए, बहुत याद आए : सदा बहार फनकार मोहम्मद रफी के जन्म दिवस पर शानदार संगीतमयी समागम का किया आयोजन

होशियारपुर: संगीत जगत के सदा बहार फनकार मोहम्मद रफी साहिब के 98वें जन्म दिवस संबंधी शानदार संगीतमयी व सांस्कृतिक समागम का आयोजन सरकारी कालेज होशियारपुर में मोहम्मद रफी कल्चरल व चैरीटेबल सोसायटी होशियारपुर, अलायंस...
article-image
पंजाब

बच्चों की वैज्ञानिक सोच को बढ़ाने में सहायक है चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस: कोमल मित्तल

होशियारपुर, 02 फरवरी :   डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि चिल्ड्रन  साइंस कांग्रेस बच्चों की वैज्ञानिक सोच को आगे बढ़ाने में मदद करती है। वे आज रयात एंड बाहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट होशियारपुर...
article-image
पंजाब

बाइक पर आए शूटरों ने चलाई गोलियां : 700 बच्चों की जान पर बनी –  घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

खडूर साहिब :  सेंट कबीर डे बोर्डिंग स्कूल दासूवाल के बाहर बाइक सवार शूटरों ने उस समय फायरिंग की, जब दोपहर की छुट्टी होने के बाद बच्चे घर जा रहे थे। राहत की बात...
article-image
पंजाब

Dr Bhupender Vastushastri’s name

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 11 : Internationally renowned architect and author Dr Bhupender Vastushastri’s name has been included in the International World Record. He has created a record of removing Vastu defects without any demolition in...
Translate »
error: Content is protected !!