पुलिस ने नाइजीरियन सहित 6 लोगों को दबोचा

by

अमृतसर। दिल्ली से नशे का नेटवर्क चलाने वाले नाइजीरियन नागरिक सहित छह आरोपितों को सीआईए स्टाफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से एक किलो हेरोइन, 112 ग्राम कोकीन, एक पिस्तौल, 8.10 लाख की हवाला राशि बरामद कर कैंटोनमेंट थाने में केस दर्ज करवाया गया है।

सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पकड़े गए आरोपितों की पहचान नाइजीरिया व हाल दिल्ली स्थित महरोली निवासी कोलिनज, अमृतसर के बसंत एवेन्यू निवासी ईशप्रीत सिंह उर्फ हर्ष, बसंत एवेन्यू निवासी अखिलेश, थाना खलचियां के अधीन पड़ते गांव धूलका निवासी गुरप्रीत सिंह, थाना मजीठा के अधीन पड़ते डड्ढूपुरा निवासी रवि कुमार उर्फ जग्गू, मजीठा स्थित कत्थूनगल रोड निवसी शाम सिंह उर्फ राहुल के रूप में बताई है।

सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने पुलिस लाइन में मंगलवार की शाम आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि सीआईए स्टाफ के इंस्पेक्टर अमोलकदीप सिंह को सूचना मिली थी कि ईशप्रीत सिंह नशीले पदार्थों का कारोबार कर रहा है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो सबसे पहले नाइजीरियन नागरिक कोलिनज का नाम सामने आया।

पुलिस ने तुरंत छापामारी करते हुए कोलिनज को दिल्ली स्थित महरोली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की पूछताछ के बाद पुलिस ने अखिलेश विज, गुरप्रीत सिंह, रवि कुमार और शाम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के कब्जे से एक किलो हेरोइन, 112ग्राम कोकीन, एक पिस्तौल, 8.10 लाख की हवाला राशि बरामद की है।

सीपी ने बताया कि नाइजीरियन नागरिक विदेश से हेरोइन मंगवा कर दिल्ली में रहते हुए यहां स्थानीय तस्करों को नशे की सप्लाई कर रहा था। उक्त नशे की पेमेंट का भुगतान करने के लिए गुरप्रीत सिंह हवाला नेटवर्क का इस्तेमाल करते हुए दुबई और पाकिस्तानी कारोबारियों के संपर्क में था।

बेटे का इलाज कराने आया था नाइजीरियन और बन गया तस्कर

सीपी ने बताया कि नाइजीरियन नागरिक साल 2023 में अपने बेटा का इलाज करवाने के लिए भारत (दिल्ली) आया था। इस बीच उसने देखा कि यहां नशे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। वहां उसकी मुलाकात तस्करों के साथ हुई।

इसके बाद उसने सोचा कि दिल्ली में रहकर कोकीन और हेरोइन सप्लाई करके लाखों कमाए जा सकते हैं। वह यहीं रुक गया। वीजा समाप्त होने पर वह नाइजीरिया जाता और फिर लौट आता। वह पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के नशा तस्करों के संपर्क में था।

मछली कारोबारी है ईशप्रीत सिंह

पता चला है कि हेरोइन और कोकीन के कारोबार में गिरफ्तार ईशप्रीत सिंह उर्फ हर्ष का शहर में मछली सप्लाई का कारोबार है। वह रंजीत एवेन्यू में रेस्टोरेंट भी चलाता है। शहर के कई हिस्सों में उसकी मछली की सप्लाई भी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Rayat Bahra Hosts First International

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /Feb.21 : The first international conference on additive manufacturing and emerging materials was successfully organized at the Mechanical Department of Rayat Bahra Institute of Engineering and Technology, Hoshiarpur. The event commenced with...
article-image
पंजाब

शादीशुदा महिला साथी के साथ कर रही थी हेरोइन का नशा : तीन किलो हेरोइन समेत अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर :  अमृतसर में पुलिस ने एक शादीशुदा महिला को उसके साथी के साथ चिट्टे का नशा करते हुए पकड़ा है। वहीं इससे पहले भी कई मामले ऐसे सामने आ चुके हैं, जिनमें युवतियां...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पीजी मास्टर कोर्स दो साल नहीं बल्कि सिर्फ एक साल में होगा : यूजीसी ने पीजी कोर्स के लिए नया ड्राफ्ट और क्रेडिट फ्रेमवर्क किया जारी

नई दिल्लीः नई शिक्षा नीति 2020 के तहत अब पीजी मास्टर कोर्स दो साल नहीं बल्कि सिर्फ एक साल में हो सकेगा । यूजीसी ने पीजी कोर्स के लिए नया ड्राफ्ट और क्रेडिट फ्रेमवर्क...
Translate »
error: Content is protected !!