निजी कंपनी द्वारा भरे जाएंगे 15 पद : 24 जून को उप रोजगार कार्यालय चुवाड़ी में आयोजित होगा कैंपस इंटरव्यू : जिला रोजगार अधिकारी

by

एएम नाथ। चम्बा : जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार कार्यालय बालू चंबा के द्वारा उप रोजगार कार्यालय चुवाड़ी में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आईटीसी लिमिटेड जम्मू द्वारा अप्रेंटिसस /ट्रेनी के लिए 15 पदों को भरने के लिए इंटरव्यू लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अप्रेंटिसस/ट्रेनी के लिए शैक्षणिक योग्यता आईटीआई में इलेक्ट्रीशियन, आरएसी, फीटर, मैकेनिस्ट, वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक्स व मोटर मैकेनिक व्हीकल में पास होना अनिवार्य है और आयु सीमा 25 वर्ष तक निर्धारित की गई है तथा चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन 12 हज़ार रखा गया है।
रोजगार अधिकारी ने बताया कि जॉब लोकेशन जम्मू के ज़िला साम्बा के गांव राख राजपुरा बेरी ब्राह्मण चिन्हित है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि और स्थान पर प्रातः 10:00 बजे उपस्थित हो जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला रोजगार कार्यालय चम्बा में 9 जून को आयोजित किया जाएगा कैंपस इंटरव्यू : जितेंद्र सिंह

एएम नाथ। चंबा : जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय बालु, चंबा में 9 जून को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें टेरियर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टेंपरेरी ऑपरेटर और अप्रेंटिसशिप के भरे जायेंगे 100 पद – 22 अक्तूबर को आयोजित होगा कैंपस इंटरव्यू : जिला रोजगार अधिकारी

एएम नाथ। चम्बा :   जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय बालू चम्बा में 22 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कैंपस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भर्ती रैली में 2310 में से 1955 अभ्यर्थियों ने दिया फिजिकल टेस्ट : अग्निवीर भर्ती में फिजिकल टेस्ट देने के लिए पांचवें दिन पहुंचे 317 अभ्यर्थी

मंडी, 24 दिसम्बर :   अग्निवीर भर्ती रैली के पांचवें दिन रविवार को 317 अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट देने के लिए मंडी के पड्डल ग्राउंड पहुंचे। पांचवें दिन जिला मंडी की सदर तहसील से लिखित परीक्षा...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तिवारी ने लोकसभा के शून्यकाल में पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट चुनाव में देरी का मुद्दा उठाने के लिए नोटिस दिया

नई दिल्ली/चंडीगढ़: 27 नवंबर :  वरिष्ठ कांग्रेस नेता और चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने आज नोटिस देकर स्पीकर से आग्रह किया कि उन्हें आज लोकसभा में शून्यकाल के दौरान पंजाब यूनिवर्सिटी के सीनेट...
Translate »
error: Content is protected !!