खन्ना का खुला दरबार : इजराइल-ईरान युद्ध के दौरान लुधिअना की नामी कंपनी के मालिक ने ईरान में फंसे अपने बेटे सिमरदीप सिंह को सकुशल भारत लाने हेतु खन्ना से की मुलाकात

by

होशियारपुर 20 जून : भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने जनता की समस्याएं सुनने हेतु खुले दरबार का आयोजन किया जिसमें लोगों ने पुलिस प्रशासन संबधी समस्याओं से खन्ना को अवगत कराया।
खुले दरबार में लुधियाना की एक नामी कंपनी शाहपुरी इंडस्ट्रीज जो कि FIEO फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन की सदस्य है ने खन्ना को बताया कि उनकी फर्म की ओर से सिमरदीप सिंह को 10 जून से 13 जून तक तेहरान में आयोजित होने वाले व्यापार मेले में भाग लेने के लिए ईरान भेजा गया था। उन्होंने बताया कि युद्ध जैसी स्थिति के कारण सिमरदीप सिंह अब ईरान के शुमाल में फंसा हुआ है और भारत वापसी के मार्ग खोजने में भारी कठिनाइयों का सामना कर रहा है। पिता जसपाल सिंह ने खन्ना से मांग की कि उनके बेटे सिमरदीप सिंह को सकुशल भारत वापिस लाया जाए। पीड़ित पिता की व्यथा सुनते हुए खन्ना ने तुरंत इस मामले को प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. ऐस. जयशंकर के ध्यान में लाया और पत्राचार की औपचारिकताएं पूरी की। खन्ना ने कहा कि भारत सरकार विदेशों में अपने लोगों के साथ दिनरात कड़ी है और उनकी सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है। खन्ना ने कहा कि भारत सरकार की मदद से सिमरदीप सिंह के जल्द सकुशल भारत वापिस आने की उम्मीद है। इसके आलावा खन्ना ने लोगों की समस्याओं को भारत सरकार, राज्यपाल और प्रदेश मानवाधिकार आयोग के सहयोग से हल करवाने का आश्वासन दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कोमल मित्तल ने डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर के तौर पर पदभार संभाला : पंजाब सरकार के रंगले पंजाब के सपने को साकार करने में नहीं छोड़ी जाएगी कोई कमी

होशियारपुर, 29 नवंबर: 2014 बैच की आई.ए.एस. अधिकारी कोमल मित्तल ने आज होशियारपुर में डिप्टी कमिश्नर के तौर पर अपना पदभार संभाल लिया है। उनके पास कमिश्नर नगर निगम होशियारपुर का भी अतिरिक्त चार्ज...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आनंदपुर साहिब गुरुघर की तर्ज पर तैयार होगा समागम स्थल : गुरुघर का होगा अनुभव

श्री आनंदपुर साहिब : गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर ज्योतिसर और इंदाबादी के बीच लगभग 170 एकड़ ज़मीन पर एक खास कार्यक्रम होगा। इंदाबादी गीता उपदेश की जगह है। प्रधानमंत्री...
article-image
पंजाब

NSS Unit of Rayat College

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/1st August : The NSS Unit of Rayat College of Law successfully organized a Poster Making Competition and a Drug Abuse Awareness Rally on the theme “Healthy Youth, Drug-Free Nation” . A total...
article-image
पंजाब

सिधू मुसेवाला के पिता का आरोप : पंजाब पुलिस के डीजीपी गैंगस्टर की आपसी लड़ाई सिद्ध करने की कोशिश, बिल्कुल गलत

मूसेवाला की हत्या की जांच के पिता ने उच्च स्तरीय जांच की मांग….तो कांग्रेस उच्चतम न्यायालय जाने को तैयार। गढ़शंकर – पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला उर्फ शुभदीप सिंह की हत्या मामले की जांच उच्चतम...
Translate »
error: Content is protected !!