युवती ने नए बॉयफ्रेंड से मिलकर पुराने प्रेमी की जमकर की पिटाई : बेहोशी की हालत में फिर नहर में दिया फेंक

by

जगराओं  :  लुधियाना जिले में पुलिस थाना जोधा क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक युवती ने अपने नए बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पुराने प्रेमी को पहले बुलाया और फिर जमकर मारपीट कर बेहोशी की हालत में नहर में फेंक दिया। इसी दौरान अचानक  मौके पर पहुंचे पंचायत सदस्य ने युवक की जान बचाई।

पुलिस ने युवती2 और उकसे नए बॉयफ्रेंड के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित हरकीरत सिंह (20 वर्ष), निवासी गांव तुंगाहेड़ी, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी दोस्ती जसलीन कौर, निवासी गांव सीलोआणी से थी। जसलीन ने उसे इंस्टाग्राम पर मैसेज कर मिलने के लिए जोधा बुलाया।

हरकीरत अपने दोस्त की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल लेकर मौके पर पहुंचा, जहां जसलीन पहले से एक स्विफ्ट कार में बैठी थी। जसलीन ने उसे कार की अगली सीट पर बैठा लिया और बहाने से उसका मोबाइल फोन ले लिया। इसके बाद वह गाड़ी को एक सुनसान कच्चे रास्ते पर ले गई।  जहां कुछ देर में बलकरण सिंह निवासी गांव जट्टपुरा (जो उसी स्कूल में पढ़ता था) भी पहुंच गया।

हरकीरत ने जब बलकरण के बारे में पूछा तो जसलीन ने बताया कि वह पिछले नौ महीने से उसी के साथ रिश्ते में है। इसके बाद दोनों ने हरकीरत को बुरी तरह पीटा और कथित तौर पर पेट में जबरदस्ती कोई इंजेक्शन लगाया, जिससे वह अर्ध-बेहोशी की हालत में चला गया। फिर उसका गला दबाकर हत्या की कोशिश की गई और बेहोश अवस्था में उसे नहर में फेंक दिया गया।

उसी समय अचानक गांव सहोली के पंचायत सदस्य जगमेल सिंह, जिनका खेत वहीं पास में है, वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने पूरी घटना देख ली और तत्परता दिखाते हुए नहर में कूदकर हरकीरत को डूबने से पहले बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसे पहले पक्खोवाल अस्पताल और फिर लुधियाना रेफर किया गया। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर जसलीन कौर और बलकरण सिंह के खिलाफ थाना जोधा में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रताप सिंह बाजवा सोमवार को होंगे पेश : पुलिस ने बाजवा को पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया

 नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा 50 बमों वाले बयान के मामले में मोहाली स्थित स्टेट साइबर सेल में दर्ज केस के सिलसिले में सोमवार को जांच टीम के सामने पेश होंगे। उन्होंने इस बारे...
article-image
पंजाब

समाजसेवी लोगों और पुलिस मुलाजिमों की याद को समर्पित रक्तदान शिविर का आयोजन

गढ़शंकर: गांव टिबिया में समाजसेवी लोगों और पुलिस मुलाजिमों की याद को समर्पित दूसरे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ब्लड काउंसिल नवांशहर और समूह नगर निवासियों के सहयोग से लगाए इस रक्तदान शिविर...
article-image
पंजाब

लिटिल किंगडम इंटरनेशनल स्कूल ने बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु 1 लाख रुपए का चैक सौंपा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : मानवीय संवेदनाओं को सर्वोपरि रखते हुए लिटिल किंगडम इंटरनेशनल स्कूल के अध्यापकों ने हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आते हुए 1 लाख रुपए...
article-image
पंजाब

सीपीआईएम ने कानून व्यवस्था, बढ़ते नशे, अवैध खनन के मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार द्वारा मांग पत्र भेजा

गढ़शंकर :   सीपीआईएम की प्रांतीय कमेटी के आह्वान पर  सीपीआईएम की की स्थानीय कमेटी ने कानून व्यवस्था, बढ़ते नशे, अवैध खनन के मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार द्वारा मांग पत्र भेजा...
Translate »
error: Content is protected !!