मनाली पाकिस्तान से भी बुरा .. यहां घूमने मत आना’, हरियाणा के टूरिस्ट परिवार से लोगों ने की मारपीट …वीडियो वायरल

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश का कुल्लू मनाली छुट्टियां मनाने के लिए एक शानदार जगह मानी जाती है। लेकिन कई बार कुछ ऐसा हो जाता है, जो सभी के होश उड़ा देता है। कुल्लू जिले के मनाली में ऐसा ही कुछ हुआ।

यहां छुट्टियां मनाने आए हरियाणा के एक टूरिस्ट परिवार के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। टूरिस्ट परिवार ने आरोप लगाया कि, स्कूटी साइड करने को लेकर विवाद होने के बाद वहां के कुछ लोगों महिला को उसकी चार महीने की बच्ची सहित सड़क पर फेंक दिया और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट व गाली-गलौच की। इस घटना के बाद युवक ने एक वीडियो भी जारी किया है, जो की जमकर वायरल हो रहा है।

वायरल हुआ पर्यटक का वीडियो  : इस वीडियो में युवक कह रहा है कि, ‘मत आना मनाली में घूमने, कोई प्रोटेक्शन नहीं है, ये पाकिस्तान से भी बुरा है।’ इतना ही नहीं युवक ने आरोप लगाया कि, मारपीट के बाद वो दो बार पुलिस के पास भी गया, लेकिन उसका कोई मतलब नहीं हुआ। वीडियो में युवक कहता हुआ नजर आ रहा है कि, मनाली में सैलानियों के लिए कोई सुरक्षा नहीं है। इसलिए कोई भी यहां घूमने न आए।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला :   वहीं दूसरी तरफ सामने आई जानकारी के अनुसार, पुलिस ने परिवार के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मनाली थाने ने आरोपियों के खिलाफ धारा 126(2), 115(2), 352, 351(2), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रार्थी की पहचान प्रदीप (35), सतनाली, महेंद्रगढ़, हरियाणा निवासी के रूप में हुई है।

प्रार्थी ने बयान में कही ये बात :   प्रार्थी प्रदीप ने बताया कि, वो अपनी पत्नी दीपीका (28), चार महीने की बेटी जीया, जीजा जैनेन्द्र (36), उनकी पत्नी आशा, भाई गोपाल, और भाभी निशा के साथ मनाली घूमने आया है। सोमवार को सभी लोग किराए की स्कूटी लेकर वशिष्ठ गए घूमने। इसी दौरान शाम को वे सभी सकती लौटाने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में स्कूटी हटाने को लेकर विवाद हुआ और कुछ लोगों ने प्रदीप और उसके परिवार के लोगों से मारपीट की।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस ने 2 लाख की नकदी और वाहन के साथ 4 लोगों को किया गिरफ्तार

जालंधर: पुलिस आयुक्त स्वप्न शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने लुटेरों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है, इसके चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है और 2 लाख रुपये नकद और अन्य...
article-image
पंजाब

समस्त सुखों की चाबी ईशान कोण में छुपी है : डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  वैदिक वास्तु में दैविक शक्ति ,गूढ़ रहस्यों ,सकारात्मक ऊर्जा ,दिव्य ऊर्जा ,पवित्रता ओर संवेदनशीलता का स्त्रोत माना जाता है ।ज्ञान ,बुद्धि ,चेतना ,धर्म एवं अध्यात्म की कारक दिशा जिसका की भगवान...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

थ्यूलियम लेजर प्रोस्टेट, किडनी की पथरी के इलाज का सबसे अच्छा तरीका: डॉ. मनोज शर्मा

होशियारपुर, 9 जुलाई: “थ्यूलियम लेजर आजकल प्रोस्टेट और किडनी की पथरी के इलाज का सबसे अच्छा तरीका है। थ्यूलियम लेजर किसी भी आकार के अवरोधक प्रोस्टेट और मूत्र पथरी के इलाज के लिए एक एनर्जी कुशल और मिनिमली इनवेसिव तकनीक है। बिनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लासिया उम्रदराज़ पुरुषों की सबसे आम मूत्र संबंधी समस्या है, जो असुविधा और दर्द के साथ मूत्र प्रवाह में गंभीर रुकावट के रूप...
article-image
पंजाब

सिद्धू मूसेवाल के गांव में तनाव भरे माहौल में भगवंत मान ने परिवार के साथ किया दुख सांझा

मानसा : मरहूम गायक सिद्धू मूसेवाला के गांव में तनाव एवं विरोध के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके परिवार को मिलने पहुंचे। उन्होंने ने शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला के परिवार के साथ दुख सांझा...
Translate »
error: Content is protected !!