AAP ने दिल्ली में 2 सीटों पर बदले उम्मीदवार, नामांकन के बीच किनसे छिन गया टिकट

by

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की संशोधित सूची जारी की। जिसके तहत पार्टी ने नरेला और हरि नगर सीट से अपने पूर्व में घोषित प्रत्याशी बदल दिए। पार्टी ने अब नरेला सीट से शरद चौहान को टिकट दिया है, जबकि हरि नगर विधानसभा क्षेत्र से सुरेंद्र सेतिया को मैदान में उतारा है।

इससे पहले पार्टी ने नरेला से दिनेश भारद्वाज को टिकट दिया था। जबकि हरि नगर सीट से राज कुमारी ढिल्लन को टिकट दिया था।
नरेला से पूर्व विधायक पर जताया फिर भरोसा
AAP पार्टी ने नरेला सीट से जिन शरद चौहान को टिकट दिया है, वो इस सीट से वर्तमान विधायक हैं। पिछले दो चुनाव उन्होंने आम आदमी के टिकट पर लड़कर जीता था। जबकि साल 2008 में उन्होंने बहुजन समाज पार्टी से चुनाव लड़ा था। आगामी विधानसभा चुनाव में नरेला सीट से अन्य पार्टियों के उम्मीदवार की बात करें तो भाजपा ने यहां से राजकरण खत्री और कांग्रेस ने अरुणा कुमारी को उतारा है।
हरि नगर से काटा वर्तमान विधायक का टिकट
आम आदमी पार्टी ने हरि नगर से वर्तमान विधायक राज कुमारी ढिल्लन से टिकट वापस लेकर पूर्व निगम पार्षद सुरेंद्र सेतिया को टिकट दिया है। वैसे साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में सेतिया ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन इस बार वे AAP के टिकट पर मैदान में उतरेंगे। AAP बनने के बाद से ही हरि नगर विधानसभा क्षेत्र पार्टी का गढ़ रहा है और पिछले तीन विधानसभा चुनाव से पार्टी यहां लगातार जीत दर्ज करती आ रही है। वर्तमान चुनाव मेंं हरि नगर सीट से अन्य दलों के प्रत्याशियों की बात करें तो भाजपा ने यहां से श्याम शर्मा को टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस ने प्रेम शर्मा को मैदान में उतारा है।
बता दें कि दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 8 फरवरी को मतगणना होगी।
दिल्ली विधानसभा चुनाव
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मिलेट्स को अपने आहार में शामिल कर स्वस्थ रह सकते हैं लोग: DHO डा. लखबीर सिंह

जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कलस्टर सैंटर स्कूल बागपुर में सैमीनार लगाकर विद्यार्थियों व अध्यापकों को मिलेट्स, पाजीटिव फूड व योग के प्रति किया जागरुक होशियारपुर, 08 दिसंबर: कलस्टर सैंटर स्कूल बागपुर में आज मिलेट्स(मोटा...
पंजाब

20 ग्राम हेरोइन समेत भगत नगर का राजेश कुमार काबू -थाना मॉडल टाउन में मामला दर्ज

होशियारपुर । 20 ग्राम हेरोइन समेत भगत नगर के राजेश कुमार को थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने काबू कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया ।एएसआई बूटा राम ने बताया के उनकी टीम सरकारी...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

ऊना बल्क ड्रग पार्क और धर्मशाला यूनिटी मॉल के कार्यों की समीक्षा : : नई औद्योगिक नीति से व्यापार में सुगमता को मिलेगा प्रोत्साहन….. मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि राज्य सरकार नई औद्योगिक नीति को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है, जिसे शीघ्र अधिसूचित किया जाएगा। नई नीति राज्य में निवेश आकर्षित करने,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाबा औगड़ श्री फतेह नाथ जी का सालाना भंडारा 6 सितंबर को : खन्ना

जजों दोआबा में श्रद्धालु होंगे नतमस्तक, भंडारे में शामिल होकर प्राप्त करेंगे बाबा जी का आशीर्वाद होशियारपुर 18 अगस्त :  पूर्व सांसद एवं बाबा औगड़ श्री फतेह नाथ जी चैरिटेबल ट्रस्ट, जेजों दोआबा के...
Translate »
error: Content is protected !!