ABVP द्वारा 8 सितंबर को सरदार पटेल विश्वविद्यालय का दायरा घटाने को लेकर सभी इकाई जिला केंद्र पर धरना प्रदर्शन करेगी : 4 सितंबर से कॉलेज व यूनिवर्सिटी लेवल पर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जाएगा

by

मंडी : मंडी स्थित सरदार पटेल विश्वविद्यालय का दायरा हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा घटाने को लेकर एबीवीपी उग्र हो गई है । सरकार के इस फैसले के खिलाफ एबीवीपी 11 सितंबर को 24 घंटे की भूख हड़ताल करेगी। शनिवार को विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंडी शहर में रोष रैली निकाली और सुक्खू सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, विद्यार्थी परिषद ने प्रशासन के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर यूनिवर्सिटी के दायरे को फिर से बहाल करने की मांग की है।
सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के दायरा कम होने से 5 जिलों के छात्र प्रभावित होंगे। इसको लेकर एबीवीपी द्वारा 4 सितंबर से कॉलेज व यूनिवर्सिटी लेवल पर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जाएगा । वहीं, 8 सितंबर को सभी इकाई जिला केंद्र पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के अंडर 141 कॉलेज: एबीवीपी के प्रदेश मंत्री आकाश नेगी ने कहा की एबीवीपी ने मंडी में क्लस्टर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए कई सालों तक संघर्ष किया है। जिसके परिणाम स्वरूप 2020 में मंडी में क्लस्टर विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के अंतर्गत प्रदेश के पांच जिलों चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू एवं लाहौल स्पीति के 141 के करीब महाविद्यालय आते हैं.। मगर सरकार ने कैबिनेट की बैठक में सरदार पटेल विश्वविद्यालय का दायरा घटाने का फैसला किया है। मंडी विश्वविद्यालय अब केवल तीन जिलों मंडी, लाहौल-स्पीति और कुल्लू के कॉलेजों तक ही सीमित रह जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विभिन्न शिक्षण संस्थानों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित : रैली निकालकर विद्यार्थियों ने ने  मतदाता जागरूकता का दिया संदेश

एएम नाथ। भरमौर, 22 अप्रैल  : भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षण एवं निर्वाचक सहभागिता  (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गरोला ,144- होली , द्रुगेठी और राजकीय प्राथमिक ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

40 लाख से चौड़ी होगी चायली खुर्द सड़क – विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला शहर के साथ सट्टी ग्राम पंचायत चायली में 40 लाख रुपए की लागत से चौड़ी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू बोले— भ्रष्टाचार के खिलाफ तथ्यों के साथ श्वेत पत्र लाएगी सरकार, मंत्रिमंडल विस्तार पर हाईकमान से होगी चर्चा

एएम नाथ।  शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ तथ्यों के साथ श्वेत पत्र जारी करेगी। उन्होंने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि उसकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मोदी 3.0 में पहला फ़ैसला किसानों के खाते में बीस हज़ार करोड़ सीधे ट्रांसफ़र : जयराम ठाकुर

प्रदेश में क़ानून व्यवस्था गर्त में, सरकार ने लोगों का जीवन भगवान भरोसे छोड़ा,  क़र्ज़ लेने का सिलसिला लगातार जारी, सुक्खू सरकार ने फिर लिया 1200 करोड़ का क़र्ज़ एएम नाथ। शिमला :  नेता...
Translate »
error: Content is protected !!