ADC राहुल चाबा ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट टांडा का किया औचक निरीक्षण

by

टांडा (होशियारपुर), 19 सितंबर: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा ने आज टांडा के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट(एस.टी.पी) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एस.टी.पी.चालू हालत में था। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ चार एम.एल.डी क्षमता वाले इस सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की कार्य प्रणाली को जाना। उन्होंने अधिकारियों को इस दौरान पानी के नमूने लेने के निर्देश भी दिए।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि टांडा के सीवरेज के पानी को साफ करने के लिए इस सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को लगाया गया है और आज का औचक निरीक्षण का उद्देश्य यह चैक करना था कि प्लांट चालू हालत में है या नहीं। उन्होंने कहा कि चैकिंग के दौरान फिलहाल कोई कमी नहीं पाई गई है और ट्रीटमेंट होने वाले पानी का सैंपल ले लिया गया है। इस मौके पर एडिशनल वातावरण इंजीनियर शिव कुमार, सहायक वातावरण इंजीनियर जतिंदर कुमार, एक्सियन वाटर सप्लाई व सीवरेज बोर्ड अरविंद मेहता के अलावा नगर कौंसिल टांडा के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नाबालिगा के साथ दुष्कर्म : आरोपी के खिलाफ पासको एकट तहत मामला दर्ज, ग्रिफतार

गढ़शंकर : मध्य प्रदेश की अपने परिवार की साथ गढ़शंकर में रहती 14 वर्षीय नाबालिगा के साथ दुष्कर्म के आरोप में गढ़शंकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर ग्रिफतार कर लिया गया।...
article-image
पंजाब

कनाडा में रह रहे भारतीयों के लिए केंद्र ने जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली :23 सितम्बर: भारत सरकार ने कनाडा में रह रहे भारतीय नागरिकों तथा विद्यार्थियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची द्वारा किए गए एक ट्वीट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

3.50 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए होम्योपैथिक डॉक्टर विजीलेंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार

चंडीगढ़, 4 अप्रैलः पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत शुक्रवार को अमृतसर जिले के रईया निवासी एक प्राइवेट होम्योपैथिक डॉक्टर, डॉ. अरविंद कुमार को तरनतारन में...
article-image
पंजाब

ब्यास में डूबे 4 युवक : 2 युवकों की मौत , 2 की दूसरे दिन भी तलाश जारी, कुछ दिन बाद विशाल का जाना था विदेश

कपूरथला :  गांव पीरेवाल के चार युवक बीते दिन रविवार को वैसाखी पर्व पर ब्यास दरिया में नहाते समय पानी में डूब गए थे। इनमें से दो युवकों का अभी तक सुराग नहीं लग...
Translate »
error: Content is protected !!