अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया…विदेशी दौरा बीच में छोड़कर जाना अपनो का दुख दर्द

by
एएम नाथ।  शाहपुर, 23 जुलाई: शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया अपना शिकागो की अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन रद्द कर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के धारकंडी की बोह में पहुंचे और उसके बाद बोह पंचायत के बादल फटने से प्रभावित सपेड़ा और घुड़घुं गांव का दौरा कर आपदा प्रभावित परिवारों के घरों की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत एवं पुनर्वास कार्यों की जानकारी प्राप्त की।May be an image of one or more people and text
उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभागों के अधिकारी मौके का स्वयं दौरा कर प्रभावित परिवारों की जमीन, घरों, पशुओं, फलदार पौधे सहित पूरी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उन्हें सौंपें ताकि प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा राशि एवं सहायता प्रदान की जा सके ।
इसके उपरांत उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बोह में ठहराए गए प्रभावित परिवारों से भी मुलाकात की तथा उनके रहने, भोजन, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत शिविर में किसी भी प्रकार की कमी न रहे और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराई जाए।
केवल सिंह पठानिया ने आपदा प्रभावित परिवारों से घर-घर जाकर मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में प्रभावित परिवार स्वयं को अकेला न समझें। प्रदेश सरकार उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और राहत एवं पुनर्वास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। केवल सिंह पठानिया ने कहा कि राज्य सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।May be an image of one or more people and text
उन्होंने आज 19 प्रभावित परिवारों को फौरी राहत के रूप में 25-25 हजार नगद राशि एवं रोजमर्रा के जरूरत के सामान की किट एवं 17 परिवारों को 10-10 हजार की नगद धनराशि भेंट की।
उन्होंने बताया कि इस आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राज्यसभा के सांसद अनुराग शर्मा ने 25 लाख रुपये दिए हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपनी ओर से हर पीड़ित परिवार को लोगों के लिए कपड़े, रोजमर्रा का सामान अगले 24 घंटे के अंदर उन्हें उपलब्ध करवा दिया जाएगा ।May be an image of one or more people
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित प्रत्येक परिवार की हरसंभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य केवल तत्काल राहत उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि प्रभावित परिवारों का शीघ्र पुनर्वास सुनिश्चित करना भी है।
केवल सिंह पठानिया ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्यों को तेज गति से संचालित करने के लिए भारतीय सेना के 40 जवान भी प्रभावित क्षेत्र में पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि सेना, जिला प्रशासन तथा अन्य विभागों की टीमें आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मानपुरा स्कूल के बच्चों ने पंजाब के रोपढ में लिया कृषि का प्रशिक्षण

बच्चों को जैविक खेती के बारे में किया जागरूक बद्दी, 8 जनवरी : पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मानपुरा के 54 छात्र छात्राओं ने पंजाब के रोपढ़ स्थि सैनी ऑर्गेनिक फार्म में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क निर्माण पर 3.45 करोड़ रुपये व्यय होंगे, बनगढ़, जखेड़ा सहित पांच गांवों को मिलेगा लाभ : सत्ती

ऊना, 9 नवंबरः छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज बनगढ़ नंगड़ां से गलौड़ चौक से जखेड़ा वाया मोरबड़ संपर्क, गांव बास के लिए संपर्क सड़क, विभौर सहिब पंजाब सीमा तक,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

HP Police Constable Recruitment 2026: होमगार्ड अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट; आवेदन की तारीख बढ़ी

शिमला: हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने होमगार्ड अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस ने झूठ बोलकर सत्ता हासिल की और अब अपने वादे पूरे करने में नाकाम : पूर्व मुख्ममंत्री जयराम ठाकुर

सिराज : प्रदेश के पूर्व मुख्ममंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर अपने गृह विधानसभा क्षेत्र सिराज पहुंचे। उन्होंने यहां अपने संबोधन में हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। जयराम ठाकुर ने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!