CBI के नए डायरेक्टर , हिमाचल के कांगड़ा के कस्बा गर्ली परागपुर के प्रवीण सूद : 22 साल की उम्र में IPS बने थे, कर्नाटक राज्य के है मौजूदा DGP

by

नई दिल्ली : कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद को सीबीआई का नया डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने कर्नाटक चुनाव के नतीजे आने के दूसरे दिन ही उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया। प्रवीण सूद हिमाचल के जिला कांगड़ा के कस्बा गर्ली परागपुर से सम्बंधित है।
1986 बैच के आईपीएस अधिकारी सूद दो साल तक इस पद पर रहेंगे। वे मई 2024 में रिटायर हो रहे हैं, लेकिन इस नियुक्ति के साथ ही उनका कार्यकाल मई 2025 तक बढ़ गया है। सीबीआई के मौजूदा डायरेक्टर सुबोध कुमार जायसवाल का कार्यकाल 25 मई को समाप्त हो रहा है। इसी दिन सूद जॉइन कर सकते हैं।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले 14 मार्च को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने आरोप लगाया था कि सूद ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर 25 केस दर्ज किए, लेकिन भाजपा नेताओं पर एक भी केस दर्ज नहीं किया। हमने चुनाव आयोग से भी शिकायत की है। उन्होंने प्रवीण सूद की गिरफ्तारी की मांग की थी। शिवकुमार ने कहा था कि चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार बनी तो सूद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
प्रवीण सूद हिमाचल के कांगड़ा के हैं :
प्रवीण सूद हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के रहने वाले हैं। उनके पिता ओम प्रकाश सूद दिल्ली सरकार में क्लर्क थे, जबकि मां कमलेश सूद दिल्ली के सरकारी स्कूल की टीचर थीं। सूद की स्कूलिंग दिल्ली के सरकारी स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने IIT दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी टेक किया।
1986 में वे 22 साल की उम्र में आईपीएस बने। उन्हें कर्नाटक कैडर मिला। सर्विस के दौरान ही उन्होंने आईआईएम बेंगलुरु से पब्लिक पुलिस मैनेजमेंट में एमबीए पूरा किया। पुलिस सर्विस के शुरुआती दौर में वे बेल्लारी और रायचुर में एसपी रहे। इसके अलावा बेंगलुरु और मैसूरु में वे डीसीपी भी रहे। प्रवीण सूद को 1996 में मुख्यमंत्री की ओर से गोल्ड मेडल मिल चुका है। इसके अलावा 2002 में पुलिस पदक और 2011 में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति की तरफ से पुलिस पदक दिया गया था। जून 2020 में प्रवीण सूद कर्नाटक के डीजीपी बनाए गए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ड्रग तस्करी मामले में ड्रग इंस्पेक्टर मित्तल गिरफ्तार

मोहाली, 14 सितंबर :  पंजाब पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने ड्रग इंस्पेक्टर एस मित्तल को अवैध दवाओं, मेडिकल स्टोर से जुड़े ड्रग तस्करी के कामों में मदद करने और अपने रिश्तेदारों के...
article-image
पंजाब

गुस्साए कर्मचारियों ने बजट की प्रतियां फूंक कर मुलाजिमों ने रोष जताया

गढ़शंकर : प्रदेश सरकार के पहले ही बजट में पंजाब के मुलाजिमों की पुरानी पैंशन बहाल करने की जायज मांग तथा मुलाजिमों की अन्य वित्तीय मांगों संबंधी कोई जिक्र न होने के विरोध में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एमएलए ने दिए निर्देश, तत्काल बनाओ नाले पर फुटपाथ पुली : लंजोत के बच्चों को स्कूल जाने में नहीं हो कोई दिक्कत

धर्मशाला, 13 अगस्त। विधायक केवल सिंह पठानिया ने लंजोत के बच्चों के अभिभावकों की फरियाद सुनकर तुरंत लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूल के रास्ते में आने वाले नाले तुरंत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में टैक्सी ऑपरेटरों का बड़ा प्रदर्शन: CM-डिप्टी CM के खिलाफ नारेबाजी, मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन होगा तेज

एएम नाथ।  शिमला: हिमाचल प्रदेश में टैक्सी कारोबार से जुड़े मुद्दों को लेकर सोमवार को टैक्सी ऑपरेटरों ने राजधानी शिमला में शक्ति प्रदर्शन किया। ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एंड ड्राइवर एसोसिएशन के बैनर तले...
Translate »
error: Content is protected !!