CBI के नए डायरेक्टर , हिमाचल के कांगड़ा के कस्बा गर्ली परागपुर के प्रवीण सूद : 22 साल की उम्र में IPS बने थे, कर्नाटक राज्य के है मौजूदा DGP

by

नई दिल्ली : कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद को सीबीआई का नया डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने कर्नाटक चुनाव के नतीजे आने के दूसरे दिन ही उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया। प्रवीण सूद हिमाचल के जिला कांगड़ा के कस्बा गर्ली परागपुर से सम्बंधित है।
1986 बैच के आईपीएस अधिकारी सूद दो साल तक इस पद पर रहेंगे। वे मई 2024 में रिटायर हो रहे हैं, लेकिन इस नियुक्ति के साथ ही उनका कार्यकाल मई 2025 तक बढ़ गया है। सीबीआई के मौजूदा डायरेक्टर सुबोध कुमार जायसवाल का कार्यकाल 25 मई को समाप्त हो रहा है। इसी दिन सूद जॉइन कर सकते हैं।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले 14 मार्च को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने आरोप लगाया था कि सूद ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर 25 केस दर्ज किए, लेकिन भाजपा नेताओं पर एक भी केस दर्ज नहीं किया। हमने चुनाव आयोग से भी शिकायत की है। उन्होंने प्रवीण सूद की गिरफ्तारी की मांग की थी। शिवकुमार ने कहा था कि चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार बनी तो सूद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
प्रवीण सूद हिमाचल के कांगड़ा के हैं :
प्रवीण सूद हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के रहने वाले हैं। उनके पिता ओम प्रकाश सूद दिल्ली सरकार में क्लर्क थे, जबकि मां कमलेश सूद दिल्ली के सरकारी स्कूल की टीचर थीं। सूद की स्कूलिंग दिल्ली के सरकारी स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने IIT दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी टेक किया।
1986 में वे 22 साल की उम्र में आईपीएस बने। उन्हें कर्नाटक कैडर मिला। सर्विस के दौरान ही उन्होंने आईआईएम बेंगलुरु से पब्लिक पुलिस मैनेजमेंट में एमबीए पूरा किया। पुलिस सर्विस के शुरुआती दौर में वे बेल्लारी और रायचुर में एसपी रहे। इसके अलावा बेंगलुरु और मैसूरु में वे डीसीपी भी रहे। प्रवीण सूद को 1996 में मुख्यमंत्री की ओर से गोल्ड मेडल मिल चुका है। इसके अलावा 2002 में पुलिस पदक और 2011 में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति की तरफ से पुलिस पदक दिया गया था। जून 2020 में प्रवीण सूद कर्नाटक के डीजीपी बनाए गए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एसडीए योजना की बैठक आयोजित

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय एसडीए योजना की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को जिले में चल रहे कौशल कार्यक्रमों की गुणवत्ता एवं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हेलीकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले 6 लोगों की लिस्ट आई सामने, क्या थी हादसे की वजह?

उत्तरकाशी :  उत्तराखंड में आज सुबह हुए हेलीकॉप्टर क्रैश के वीडियो सामने आए हैं। उत्तरकाशी जिले के गंगनानी में हुए हादसे में हेलीकॉप्टर के चिथड़े हो गए हैं। हादसे में 6 लोगों की मौत...
हिमाचल प्रदेश

सोलन ज़िला के शिक्षण संस्थानों में 24 अगस्त को रहेगा अवकाश

सोलन : ज़िला दण्डाधिकारी एवं ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने भारतीय मौसम विभाग द्वारा सोलन ज़िला में भारी वर्षा के आॅरेंज अलर्ट के दृष्टिगत शिक्षण संस्थानों के छात्रों एवं कर्मियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव पर सरकार व आयोग में टकराव, EC बोले- नहीं हटेगी आचार संहिता की धारा : 31 जनवरी से पूर्व होना है मतदान

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की ओर से पंचायतों के पुनर्गठन व सीमांकन में बदलाव को दी गई मंजूरी के बीच राज्य निर्वाचन आयोग पंचायत चुनाव करवाने को पूरी तरह से तैयार...
Translate »
error: Content is protected !!