CM सुक्खू ने शिमला में ‘हिमाचल प्रदेश लैंड कोड’ के नवीन संस्करण का किया अनावरण

by

एएम नाथ। शिमला
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘हिमाचल प्रदेश लैंड कोड’ के नवीन संस्करण का अनावरण किया। इसमें राजस्व एवं अन्य विभागों के भूमि से संबंधित मामलों के कानूनों का संकलन किया गया है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश लैंड कोड का प्रथम संस्करण 1992 में प्रकाशित किया गया था तथा 1992 के बाद से इसे संशोधित नहीं किया गया था। इससे पूर्व भी भूमि से संबंधित अनेक कानूनों को संशोधित कर कई दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि इस लैंड कोड में राजस्व एवं अन्य विभागों से संबंधित कुल 64 अधिनियम, 59 नियम तथा लगभग 340 अधिसूचनाएं एवं दिशा-निर्देशों को संकलित किया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक उपायुक्त, एसडीएम व तहसील कार्यालयों में यह लैंड कोड उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि विभागीय अधिकारियों को विभिन्न अधिनयम, नियम, अधिसूचनाओं व दिशा-निर्देशों की अद्यतन जानकारी सुगमता से मिल सके।
उन्होंने कहा कि इस कोड से उन्हें राजस्व से संबधित मामलों के निपटारे को दक्षता से सुलझाने में मदद मिलेगी तथा भूमि से संबंधित शिकायतों का निवारण जल्द होने सेे लोगों को भी राहत मिलेगी।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान सरकार ने अपने पहले ही बजट में राजस्व विभाग में नए लैंड कोड संकलित करने का आश्वासन दिया था तथा अब इसे प्रकाशित कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमि से संबंधित मामलों के शीघ्र निपटान के लिए प्रत्येक महीने के अन्तिम दो दिनों में राजस्व लोक अदालतें आयोजित की जा रही हैं जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आएं हैं।
उन्होंने कहा कि अक्तूबर, 2023 से अब तक राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से रिकार्ड 89091 इंतकाल और 6029 तकसीम के लंबित मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया है।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, विधायक रवि ठाकुर, हरीश जनारथा एवं अजय सोलंकी, प्रधान सलाहकार (सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल, अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चन्द शर्मा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ब्रह्मलीन वेदांताचार्य स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज के प्रथम वार्षिक श्राद्ध पर अर्पित श्रद्धांजलि : उपमुख्यमंत्री ने डेरा बाबा श्री रुद्रानंद आश्रम में नवाया शीश

 स्वामी हेमानंद जी महाराज के गद्दीनशीनी समारोह में हुए शामिल रोहित जसवाल।  ऊना, 22 फरवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को ऊना जिले के नारी स्थित डेरा बाबा श्री रुद्रानंद आश्रम पहुंचकर ब्रह्मलीन वेदांताचार्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डाॅ. शांडिल ने किया राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेले का विधिवत शुभारम्भ : मेले में पारम्परिक एवं रंग-बिरंगे परिधानों में सैंकड़ों लोग प्रसिद्ध माँ शूलिनी मन्दिर में एकत्र हुए और मंगलमयी शोभायात्रा में लिया भाग

सोलन : सोलन की अधिष्ठात्री देवी मां शूलिनी में अपार श्रद्धा एवं विश्वास का प्रतीक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेले का आज सोलन में हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ शुभारम्भ हुआ। मेले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सदन में वादा करके मुकरी सरकार, थुनाग हॉर्टिकल्चर कॉलेज को बंद करने की साज़िश : जयराम ठाकुर

अब सरकार कहाँ खड़ी होकर बोले कि प्रदेश के लोग उन पर यकीन कर सकेंह मीरपुर में प्रदर्शन के दौरान हुई युवक की मृत्यु पर जताया शोक, प्रकट की संवेदना एएम नाथ। शिमला :...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एआई इम्पैक्ट समिट भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का मार्ग प्रशस्त करेगी : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मण्डी जिला के बल्ह विधानसभा क्षेत्र के चक्कर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात”...
Translate »
error: Content is protected !!