DC आदित्य नेगी ने ली जिला मादक द्रव्य समिति की बैठक : युवाओं में बढ़ते मादक द्रव्य के सेवन पर विस्तृत चर्चा की और पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग को बेहतर समन्वय स्थापित करने पर आदेश दिए

by

शिमला, 28 नवंबर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां रोजना हाल में जिला स्तरीय मादक द्रव्य समिति की बैठक ली। उन्होंने अपने संबोधन में जिला के युवाओं में बढ़ते मादक द्रव्य के सेवन पर विस्तृत चर्चा की और पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग को बेहतर समन्वय स्थापित करने पर आदेश दिए ताकि जिला में मादक द्रव्य पुनर्वास केंद्रों पर निगरानी रखी जा सके। उन्होंने पुनर्वास केंद्रों में मनोचिकित्सक की सुविधा उपलब्ध करवाने पर बल दिया।
उपायुक्त ने कहा कि पुलिस विभाग को खुफिया तंत्र को मजबूत करना होगा ताकि अंतर राज्य सप्लाई चेन पर अंकुश लगाया जा सके और नशे के सौदागरों को दबोचा जा सके।
उन्होंने मादक द्रव्य सेवन के खिलाफ स्कूलों एवं महाविद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया ताकि युवा पीढ़ी सकारात्मक एवं रचनात्मक कार्यों की ओर प्रेरित हो सके और राष्ट्र निर्माण में अपना अहम योगदान दे सके।
आदित्य नेगी ने वन, राजस्व एवं कृषि विभाग को भांग एवं अफीम की खेती के अनुश्रवण का आह्वान किया ताकि इस समय रहते उखाड़ा जा सके और इस मुहिम में क्षेत्र की जनता का सहयोग भी मांगा।
उन्होंने स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग से नशा मुक्ति केद्रों के औचक निरीक्षण का आह्वान किया ताकि मानवीय दृष्टिकोण के तहत नशे का सेवन करने वाले युवाओं का पुनर्वास संभव हो सके।
डीएसपी नवदीप सिंह ने बैठक का संचालन किया और विभाग की गतिविधियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर शिक्षा, आबकारी एवं कराधान, कृषि, वन, स्वास्थ्य तथा राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बीफार्मा आयुर्वेद के लिए रोजगार का अवसर

हमीरपुर 16 दिसंबर :  जिला मुख्यालय के निकट कोट-चौरी सड़क पर गांव कुनाना में स्थापित एक इकाई टीजीजी रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड में क्वालिटी कंट्रोल एग्जीक्यूटिव का एक पद भरा जाएगा। आयुर्वेद में बी-फार्मा या...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धंधड़ी में महिलाओं ने सीखी केंचुआ खाद बनाने की विधि

ऊना, 20 जनवरी: पीएनबी आरसेटी ऊना द्वारा धंधड़ी में 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिवर को आयोजन किया गया। शिविर में स्वयं सहायता समूह की 25 महिलाओं को दूध उत्पादन व केंचुआ खाद बनाने बारे में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

280 मेधावियों को वितरित किए निशुल्क लैपटॉप : वीरेंद्र कंवर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में

सरकार के प्रयासों से हिमाचल प्रदेश में घटा ड्रॉप आउट रेट ऊना : ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समूर कलां में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा के लिए 27 पुलिस मोटरसाइकिलों को झंडी दिखाकर किया मुख्यमंत्री ने रवाना

 एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज ओक ओवर से सड़क सुरक्षा में सुधार के लिए 27 पुलिस मोटरसाइकिलों को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इनमें से कांगड़ा...
Translate »
error: Content is protected !!