DC किन्नौर के पिता का शव बरामद : मणिमहेश यात्रा के दौरान हुए थे लापता

by

परिजनों ने कपड़ों से की पहचान, चंबा मेडिकल कॉलेज में हुआ पोस्टमार्टम

एएम नाथ। चंबा : भरमौर-हड़सर-कुगति मार्ग पर हुलानी नाला के पास खाई में क्षत-विक्षत हालत में एक शव मिला है। फौरी तौर पर शव की शिनाख्त जिला कांगड़ा के धर्मशाला के सुधेड़ निवासी भानी दास शर्मा (67) के रूप में हुई है। मणिमहेश यात्रा के लिए घर से निकले बीडी शर्मा 10 सितंबर से लापता थे। वह किन्नाैर के उपायुक्त अमित शर्मा के पिता हैं। बताया जा रहा है कि परिजनों ने कपड़ों से शव की पहचान की। चंबा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
जानकारी के अनुसार खाई में शव पड़ा होने की सूचना एमसी कंपनी के कामगार मेघनाथ, अमित और बिक्रमजीत ने पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि हुलानी नाला के पास वे काम कर रहे थे। मौके पर बदबू आ रही थी। खाई में थोड़ा नीचे जाकर देखा तो वहां एक व्यक्ति का शव पड़ा था। यह क्षत-विक्षत हालत में था। उधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उधर, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुलवीर सिंह राणा ने शव मिलने की पुष्टि की है।
लापता भानी शर्मा को लेकर अफवाहें फैली थीं कि उनका बैग और जूते अमृतसर में मिले हैं। लेकिन यह सभी बातें झूठी साबित हुईं, और अंततः उनके शव को हड़सर नाला से बरामद किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सिर्फ 5 मिनट : एटीम गैस कटर से काटा और 17 लाख ले उड़े

माहिलपुर: माहिलपुर ब्लाक के गांव भाम में पीएनबी के एटीम पर शुक्रवार-शनिवार की रात निशाना साधते हुए ब्रेजा गाड़ी में आये तीन नकाबपोश चोरों ने गैस कटर की सहायता से उसने रखे 17 लाख...
article-image
पंजाब , हरियाणा

फांसी की सजा का कैदी फरार, GMCH-32 से पुलिस को धक्का देकर भागा : पांच साल की बच्ची की हत्या का आरोपी

चंडीगढ़ ; पांच साल की बच्ची से बलात्कार और हत्या के मामले में मौत की सज़ा काट रहा कैदी सोनू सिंह सोमवार देर रात एक पुलिसकर्मी को धक्का देकर जीएमसीएच-32 से फरार हो गया। पंजाब...
article-image
पंजाब

महिला सहित सात भगोड़े करार : जमानत के बाद पेश न होने पर

नवांशहर। थाना बलाचौर सिटी पुलिस ने जमानत के बाद पेश न होने पर अलग-अलग मामलों में महिला सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में जमानत के बाद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 अक्तूबर को ग्रामसभा में पढ़ी जाएंगी संबंधित पंचायत की मतदाता सूचियां

ऊना: आगामी विधानसभा चुनावों के मध्यनज़र प्रत्येक नागरिक अपने वोट का प्रयोग कर सके इसके लिए स्वीप के तहत जिला के प्रत्येक पंचायत में आगामी 2 अक्तूबर को आयोजित होने वाली विशेष बैठकों में...
Translate »
error: Content is protected !!