DC ने उप मंडल टांडा व दसूहा के गांवों का दौरा कर सुनी लोगों की समस्याएं : कहा, एस.जी.पी.सी चुनावों के अंतर्गत वोटों की रजिस्ट्रेशन का कार्य 29 फरवरी तक

by

होशियारपुर, 11 जनवरी:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने उप मंडल टांडा व दसूहा के गांवों गांव तलवंडी डड्डियां, बहादुरपुर, प्रेमपुर, जलालपुर, भूलपुर व दसूहा के गांव चक्क बामू का दौरा कर जहां लोगों की शिकायतों को सुना वहीं वर्ष 2024 में आने वाले धान सीजन के दौरान पराली वेस्ट के प्रबंधन के लिए गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत कर उनकी ओर से पराली प्रबंधन के लिए अपनाए जा रहे उपाय व पिछले सीजन के दौरान आई मुश्किलों के योग्य हल के लिए बातचीत भी की। इस मौके पर उनके साथ एस.डी.एम दसूहा प्रदीप सिंह बैंस व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर ने इस दौरान योग्य व्यक्तियों को एस.जी.पी.सी चुनावों में अपना नाम रजिस्टर करवाने के लिए अपील की। उन्होंने योग्य व्यक्तियों को बताया कि एस.जी.पी.सी चुनावों के अंतर्गत वोटों की रजिस्ट्रेशन का कार्य 29 फरवरी तक किया जा रहा है। उन्होंने इस दौरान अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि फील्ड में पूरी सरगर्मी के साथ काम करते हुए वोटर रजिस्ट्रेशन को बढ़ाया जाए। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को हिदायत की कि लोगों को फार्म जमा करवाने में कोई दिक्कत पेश न आए। उन्होंने बताया कि उप मंडल स्तर एस.डी.एम्ज की ओर से रोजाना इस प्रक्रिया की निगरानी की जाएगी ताकि वोटर रजिस्ट्रेशन को उत्साहित किया जा सके।
कोमल मित्तल ने बताया कि कोई भी योग्य व्यक्ति अपने वोट के अधिकार से वंचित न रहे, इस लिए अधिकारी व कर्मचारी वोटर सूचियों की तैयारी में लगे हुए हैं। वे पूरी मेहनत, लगन व तनदेही से अपनी ड्यूटी करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पुलिसवालों को पीटा, थाने पर किया हमला, छह घायल : अमृतपाल के हथियारबंद समर्थकों ने

अजनाला : खालिस्तान समर्थक संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ से जुड़े हजारों लोगों ने अमृतसर के अजनाला थाने पर हमला कर दिया। इनके हाथों में बंदूकें और तलवारें थीं। ये लोग संगठन के प्रमुख अमृतपाल...
पंजाब

विधान सभा चुनाव के लिए जनरल आब्जर्वरस, पुलिस आब्जर्वर व खर्चा आब्जर्वर पहुंचे होशियारपुर

चुनाव संबंधी किसी तरह की मुश्किल आने पर उनके मोबाइल नंबरों पर किया जा सकता है संपर्क चुनाव आयोग की ओर से जिले में 4 जनरल आब्जर्वरस, 1 पुलिस आब्जर्वर व 3 खर्चा आब्जर्वर...
article-image
पंजाब

कांग्रेस ने की प्लानिंग कमेटी की घोषणा : प्रताप सिंह बाजवा को बनाया संयोजक

पंजाब में 4 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने रणनीति एवं योजना समिति का गठन किया है। इसमें 7 लोगों को शामिल किया गया है। समिति...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अरविंद केजरीवाल को चुनाव से पहले झटका : ED को मिली उपराज्यपाल से मुकदमा चलाने की मंजूरी

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना ने शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर मुकदमा चलाने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!