DC हेमराज बैरवा ने किया जिला स्तरीय नागनी माता मेले का शुभारंभ : स्वच्छता, विकास और जनकल्याण के लिए मंदिर कमेटी की सराहना, TB उन्मूलन में सहयोग का किया आग्रह*

by
एएम नाथ। नूरपुर, 19 जुलाई। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने आज भव्य शोभायात्रा के साथ जिला स्तरीय नागनी माता मेले का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को मेले की शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक मेले हमारी लोक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
May be an image of 11 people and temple
उन्होंने कहा कि वे गत वर्ष भी इस मेले में सम्मिलित हुए थे और यह देखकर प्रसन्नता हो रही है कि मंदिर कमेटी ने इस बार स्वच्छता की दृष्टि से विशेष प्रगति की है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि मेला अवधि तक स्वच्छता की यह व्यवस्था बनी रहे। उपायुक्त ने कहा कि स्थानीय पंचायत का इस मेले को सफल बनाने में सराहनीय सहयोग है।
उपायुक्त ने मंदिर परिसर में किए गए विकास कार्यों की भी सराहना की, जिनमें भंडारा स्थल, भजन-कीर्तन मंच और संपर्क मार्गों का विकास प्रमुख हैं। उन्होंने मंदिर कमेटी से आग्रह किया कि भविष्य में जनकल्याण से जुड़े कार्यों में भी योगदान दें। विशेष रूप से, उन्होंने टीबी रोगियों को पोषण किट प्रदान करने के लिए ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर कार्यालय को सहयोग देने और निक्षय मित्र बनने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन के राष्ट्रीय कार्यक्रम की सफलता में जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है।
बारिश के मौसम को देखते हुए उपायुक्त ने मंदिर कमेटी और पंचायत को जल निकासी की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए ताकि दुकानदारों और श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। उन्होंने नागनी पंचायत को सुझाव दिया कि वह 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत सैनिटाइजेशन से संबंधित मद में बजट का प्रावधान करे ताकि मंदिर परिसर में सफ़ाई से संबंधित और कार्य किये जा सकें।
May be an image of 4 people and temple
उपायुक्त ने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि मेले के दौरान उत्पन्न कूड़े-कचरे का निपटान पंद्रेहड़ स्थित कचरा संयंत्र में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से जहां सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ावा मिलता है, वहीं नागरिकों में सिविक सेंस की भावना को भी जागरूक किया जाना चाहिए, ताकि एक उत्तरदायी समाज का निर्माण हो सके।
May be an image of 6 people, henna and temple
इस अवसर पर मंदिर कमेटी द्वारा उपायुक्त हेमराज बैरवा को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
इस मौके पर एसडीएम अरुण शर्मा, एएसपी धर्मचंद वर्मा, तहसीलदार राधिका सैनी, बीडीओ अशोक कुमार, बीएमओ डॉ. दिलवर सिंह, मंदिर कमेटी के प्रधान विशाल कटोच, उपप्रधान बलकार सिंह, सचिव प्रीतम मन्हास, नागनी पंचायत की प्रधान राजवंत कौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कालेज चौकी मन्यार में खंड स्तरीय मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित : चौकीमनियार महाविद्यालय से प्रोफेसर कविता कौशल द्वारा आए हुए अतिथियों का किया स्वागत

ऊना, 11 अक्तूबर – नेहरू युवा केंद्र ऊना के सौजन्य से मेरी माटी मेरा देश खंड स्तरीय कार्यक्रम कालेज चौकी मन्यार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपनिदेशक एनवाईके डॉ लाल सिंह ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सलारिया ने की एचआईवी संक्रमण व रोकथाम के उपायों पर चर्चा : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में रेड रिबन क्लब द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

एएम नाथ। चम्बा (सलूणी) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में रेड रिबन क्लब, N.S.S., एंटी ड्रग्स जागरूकता प्रकोष्ठ के द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य पर S.D.P.O सलूणी श्री रंजन शर्मा बतौर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रान में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारौह आयोजित : अजय कुमार बैस्ट बॉय व काजल बैस्ट गर्ल तो वहीं स्टूडडैंट ऑफ द ईयर का खिताब मूबीना के नाम

जिला परिषद मनोज मनु ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रान को लिया गोद एएम नाथ। चम्बा :  ग्राम पंचायत सराहन के दायरे में आती राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी में पुलिस ने 56 पेटी शराब के साथ एक ग्रिफ्तार

बद्दी, 17 अप्रैल  । जिले के औधोगिक क्षेत्र बद्दी में पुलिस ने किराए के कमरे से चलाए जा रहे अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़ किया है । इस संदर्भ में मुख्य आरोपी को...
Translate »
error: Content is protected !!