DC अपूर्व देवगन ने चुराह उपमंडल की विभिन्न पंचायतों का किया दौरा :   विकासात्मक कार्यों का लिया जायजा 

by
ए एम नाथ। चंबा, 4 जनवरी :
 उपायुक्त  अपूर्व देवगन ने चुराह उपमंडल के तहत कोहाल,चोली, दियौला, डुगली,  जसौरगढ़  ग्राम
पंचायतों का दौरा किया ।
 उन्होंने चुराह उपमंडल के तहत आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त मकानों, रास्तों, गौशालाओं आदि की मरम्मत एवं जीर्णोद्धार का निरीक्षण किया गया।
विशेष पैकेज एवं आपदा राहत के तहत सरकार से प्राप्त धनराशि से प्रभावित परिवारों के लिए किए जा रहे कार्यों का उन्होंने निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का भी दौरा कर निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
 उपायुक्त ने बताया कि चुराह उपमंडल में प्रभावित परिवारों को अब तक 2 करोड़ 20 लाख रुपये की धनराशि  स्वीकृत की जा चुकी हैं।
 उपायुक्त ने उप मंडल अधिकारी नागरिक चुराह जोगिंदर पटियाल को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा की विभिन्न विकासात्मक कार्यों की भी तेजी लाई जाए और कार्यों की गुणवत्ता का भी विशेष रूप से ध्यान रखा जाए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

फायरिंग अभ्यास टांडा रेंज में 14, 15 नवम्बर को

टांडा, 10 नवम्बर। सहायक आयुक्त सुभाष गौतम ने बताया कि टांडा फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय सेना द्वारा 14 और 15 नवम्बर को प्रातः 7 बजे से शाम 5 बजे तक फायरिंग का अभ्यास...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने केरल में 42वें अखिल भारत श्रीमद भागवत महासत्र में भाग लिया : भागवत पुराण से मानवता, धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती- मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज केरल के श्री भगवती मंदिर, अल्पपूझा में आयोजित 42वें अखिल भारत श्रीमद भागवत महासत्र में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भागवत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रीष्मोत्सव हिमाचल की समृद्ध लोक-परंपरा एवं सांस्कृतिक विरासत का जीवंत पर्व : कुलदीप सिंह पठानिया

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी ने “अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला” की तीसरी सांस्कृतिक में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा को आपने मजबूत किला कांगड़ा में लोक सभा के लिए प्रत्याशी की तलाश : कांगड़ा संसदीय सीट पर राजीव भारद्वाज, त्रिलोक कपूर और राकेश पठानिया प्रमुख दावेदार,

कर्मचारी नेता घनश्याम शर्मा, विशाल नैहरिया, विशाल चौहान भी मांग रहे टिकट एएम नाथ। धर्मशाला  : पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए कांगड़ा सीट नए रिकार्ड बनाने वाली साबित हुई थी। सबसे ज्यादा...
Translate »
error: Content is protected !!