DC जतिन लाल ने खाद्य आपूर्ति के गोदामों का किया औचक निरीक्षण

by
ऊना, 7 फरवरी – उपायुक्त जतिन लाल ने बुधवार को जलग्रां स्थित भारतीय खाद्य आपूर्ति गोदाम व हिमाचल प्रदेश सिविल सप्लाई गोदामों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोदाम में दाल, चावल, चने की दाल, तेल, नमक इत्यादि खाद्य सामग्री का निरीक्षण किया। इस मौके पर उपायुक्त ने डीएफएससी को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।
इसके उपरांत जतिन लाल ने जलग्रां टब्बा, देहलां और बसदेहड़ा में उचित मूल्यों की दुकानों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान देहलां और बसदेहड़ा स्थित उचित मूल्य की दुकाने बंद पाई गई। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने डीएफएससी को उचित कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला की समस्त उचित मूल्यों की दुकानें समय-सारणी के अनुसार खुली रहनी चाहिए। यदि किसी कारणवश डिपूधारक दुकान को बंद करके जाता है तो उसे संबंधित निरीक्षक या जिला नियंत्रक को इस संबंध में सूचित करना अनिवार्य होगा। उन्होंने जलग्रां मंे उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया तथा उचित मूल्य की दुकान पर उपभोक्ताओं को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उपायुक्त ने पीओएस मशीन के माध्यम से खाद्य सामग्री स्टॉक के वितरण बारे जानकारी ली।
उन्होंने डिपूधारकों से उपभोक्ताओं को उचित मूल्यों की दुकानों के माध्यम से मिलने वाली सभी सुविधाओं को प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर गुणावत्ता युक्त खाद्य सामग्री निर्धारित समय पर उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।
उप तहसील मैहतपुर-बसदेहडा का भी किया निरीक्षण
उपायुक्त ने उप तहसील मैहतपुर-बसदेहड़ा का भी निरीक्षण किया और तहसील में लम्बित कार्यों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने राजस्व रिकॉर्ड को भी दरूस्त करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राजीव शर्मा भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

23 बेटियों को दी 12-12 हजार की एफडीआर, 6 को प्रदान किए गए हिमकेयर कार्ड

23 बेटियों को दी 12-12 हजार की एफडीआर, 6 को प्रदान किए गए हिमकेयर कार् जन सुनवाई के बाद हरोली में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की ऊना : हरोली विस क्षेत्र के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जल्द सड़क सुविधा से जुड़ेगा धरमरी गांव : लोगों के लिए मसीहा बन कर आए सदर विधायक नीरज नयर

चम्बा : अब कोलका पंचायत का धरमरी गांव भी भाग्य रेखा से जुड़ जाएगा। इस ऒर कार्य प्रगति पर है। चम्बा सदर के विधायक नीरज नयर के अथक प्रयासों के कारण बुधवार को कोलका...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेशनल हाईवे से ग्रामीण जाम हटाने को राजी : मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया हस्तक्षेप, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने परिजनों से की बात

मैहतपुर :ऊना जिले के सनोली के 39 साल के देवेंद्र कुमार की नाक के मैहतपुर के प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन के बाद मौत से गुस्साए ग्रामीणों ग्रामीणों ने 24 घंटे बाद नेशनल हाईवे खोल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भटोली में दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट शनिवार से

बद्दी, 2 जुलाई (तारा) : भटोली कलां पंचायत के तहत नवांनगर यूथ क्लब की ओर से दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 4 जुलाई से किया जा रहा है। क्लब के सदस्य अमर तनवर, नितेश...
Translate »
error: Content is protected !!