हिम समाचार ऐप करें डाउनलोड, सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों की पाएं जानकारी : डीपीआरओ खेम चौहान

by
 एएम नाथ। चंबा 7 फरवरी :    हिम समाचार ऐप पर अब सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं मुख्य मंत्री के प्रवास कार्यक्रम की प्रतिदिन अपडेट जारी की जा रही है। जिला लोक संपर्क अधिकारी खेम चौहान ने बताया कि हिम समाचार ऐप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। यह एक निशुल्क ऐप है। उन्होंने बताया कि यह एक विश्वसनीय समाचार ऐप है जो कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। इस ऐप में प्रदेश सरकार के सभी विभागों स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता विभाग, बागवानी, कृषि, उद्योग, जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग, भाषा एवं संस्कृतिविभाग, शिक्षा विभाग, आयुष विभाग, तकनीकी शिक्षा, पशु पालन विभाग, वन विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग से जुड़ी सभी जानकारियां और प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए सभी घोषणाओं की जानकारी इस ऐप के माध्यम से मिलेगी। उन्होंने बताया कि हिम समाचार ऐप से योजनाओं की जानकारी आम जन तक पहुंचाना बेहद कारगर साबित हो रहा है तथा कोई भी मोबाइल यूजर सीएम सुक्खू द्वारा लिए गये निर्णयों को अपने मोबाइल पर आसानी से देख सकते हैं।
ऐप पर विभाग रोजाना सायं छह बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा प्रदेश में तथा प्रदेश के बाहर किए गए दौरों के दौरान लोगों के कल्याण के लिए की गई घोषणाओं को भी समाचार बुलेटिन में संकलित किया जाता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अग्निपथ योजना के तहत सेना में परीक्षा 18 नवम्बर से 24 नवम्बर तक : ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारीः कर्नल पुष्विन्दर कौर

शिमला : अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती के लिए सोलन, शिमला, सिरमौर और किन्नौर ज़िलों के उन उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं जिन्होंने ऑनलाइन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुनीता केजरीवाल से मुलाकात करने पहुंचे दिल्ली के पार्टी विधायक : कहा अरविंद केजरीवाल इस्तीफा न दें, जेल से ही दिल्ली की सरकार चलाएं

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर आम आदमी पार्टी के विधायक पहुंचे। जिन्होंने केजरीवाल की पत्नी सुनीता से मुलाकात की। विधायकों ने सुनीता केजरीवाल से कहा कि दिल्ली की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अपने तुगलकी फैसले से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को कुचलना चाहती है सरकार – नई होम स्टे पॉलिसी पर बोले नेता प्रतिपक्ष सरकार न रोज़गार के अवसर दे रही है और न ही ख़ुद रोज़गार करने दे रही है : जयराम ठाकुर

होम स्टे की रजिस्ट्रेशन फीस में 150 गुना की वृद्धि सरकार की संवेदनहीनता गांवों में दो कमरे में होम स्टे चलाने वाले कहाँ से लाएंगे जीएसटी नंबर एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विजिलेंस और एसीबी को आरटीआई से बाहर करना कानून के दायरे में कैसे : जयराम ठाकुर

आरटीआई के दायरे से विजीलैंस तथा एंटी करप्शन ब्यूरो को बाहर करना और एंट्री टैक्स में बढ़ोतरी करना सुक्खू सरकार का जनविरोधी और तानाशाही भरा फैसला हिमाचल के लोगों के प्रदेश में एंट्री टैक्स...
Translate »
error: Content is protected !!