DC अपूर्व देवगन ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर दिलाई शपथ

by

चंबा, 31अक्टूबर
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज उपायुक्त अपूर्व देवगन ने उपायुक्त कार्यालय के परिसर में अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता-अखंडता की शपथ दिलाई। उन्होंने भारत रत्न, सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी जयंती के अवसर पर नमन करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एकता के सूत्र में बांधे रखने के लिए अथक प्रयास किए थे। इस कारण उन्हें लौह पुरुष भी कहा जाता है। देश के लिए उनकी प्रतिबद्धता अद्वितीय थी। स्वतंत्र भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को देश में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। उन्होंने सभी से राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने का आह्वान किया।
उपायुक्त ने सभी को देश की आन्तरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने के लिए सत्यनिष्ठा से संकल्प लेने को भी कहा।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, एसडीएम अरुण शर्मा, जिला योजना अधिकारी गौतम शर्मा, उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाडक और अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषक विकास एसोसिएशन ने स्वयं सहायता समूह का किया गठन

बैठक में जायका परियोजना की दी जानकारी पट्टा मेहलोग, 6 जनवरी (तारा) : विकास खंड पट्टा के तहत ग्राम पंचायत भावगुड़ी के गांव ओडा मंजियार में कृषक विकास एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर के हक का पैसा अब सिर्फ भरमौर के विकास में लगेगा : जलविद्युत परियोजनाओं की LADA-CSR फंडिंग का होगा विशेष ऑडिट, नहीं होने दिया जाएगा जनता के साथ अन्याय : डॉ. जनकराज

एएम नाथ। चम्बा :  भरमौर विधानसभा क्षेत्र में संचालित विभिन्न जलविद्युत परियोजनाओं के अंतर्गत अब तक LADA (Local Area Development Authority) और CSR (Corporate Social Responsibility) मद में किए गए विकास कार्यों की विशेष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष 28 नवंबर को आपदा प्रभावितों को वितरित करेंगे राहत पैकेज :

चंबा, 24 नवंबर : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 28 नवंबर को चंबा में आपदा प्रभावित लोगों को विशेष राहत पैकेज वितरित करेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा अध्यक्ष के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेवानिवृत्ति पर सहायक सूचना अधिकारी संजय चौहान को दी विदाई

एएम नाथ। चंबा :  ज़िला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय चंबा में सहायक सूचना अधिकारी तकनीकी के पद पर कार्यरत संजय चौहान आज मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर ज़िला लोक संपर्क अधिकारी...
Translate »
error: Content is protected !!