DC का ग्राम पंचायतों के विकास में जन भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

by
रोहित भदसाली। ऊना, 5 नवम्बर. उपायुक्त जतिन लाल ने ग्रामीण विकास को नई दिशा देने और पंचायतों का समग्र एवं समावेशी विकास सुनिश्चित करने के लिए जन भागीदारी पर विशेष ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया है। वे मंगलवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित ग्राम पंचायत विकास योजना 2025-26 की निर्माण प्रक्रिया को लेकर गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में सभी संबंधित विभागों के आला अधिकारी उपस्थित रहे।
उपायुक्त ने बैठक में पंचायतों के विकास को जनसहभागिता से जोड़ने पर जोर दिया, ताकि प्रत्येक पंचायत में स्थानीय जरूरतों के अनुसार योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाबद्ध और सामुदायिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने बताया कि 31 जनवरी, 2025 तक जिले की सभी पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें विकास योजनाओं के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी और कार्य योजनाएं तैयार की जाएंगी।
फ्रंटलाइन कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण
बैठक के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने विभागों के फ्रंटलाइन कर्मियों को इन ग्राम सभाओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। ये कर्मी ग्रामीण स्तर पर लोगों को सरकारी योजनाओं और उनके लाभों के प्रति जागरूक करेंगे, जिससे अधिक से अधिक लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। इससे पंचायत स्तर पर योजनाओं का निर्माण और क्रियान्वयन जन भागीदारी के आधार पर होगा, जो स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप होगा।
बैठक में जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार, बीडीओ ऊना केएल वर्मा, बीडीओ बंगाणा सुशील कुमार, बीडीओ गगरेट सुरिंदर कुमार, बीडीओ हरेली वीरेंद्र कौशल, बीडीओ अंब ओमपाल डोगरा, उपनिदेशक पशुपालन डॉ. विनय शर्मा, उपनिदेशक कृषि कुलभूषण धीमान, सीएमओ ऊना संजीव कुमार वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार, और डीएफएससी ऊना राजीव शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू बोले- मुझे शुगर नहीं : सीएम की शुगर रिपोर्ट 177 आने पर खुली पुरानी मशीनों की पोल, अब बदलेंगे 15 साल पुराने उपकरण

10 से 15 साल पुरानी एक्स-रे, सीटी स्कैन और एमआरआई मशीनें बदलने के निर्देश; मेडिकल कॉलेजों में 30 करोड़ तक की लागत से बनेंगी ऑटोमेशन लैब एएम नाथ।  शिमला, 28 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षकों के प्रदर्शन पर रोक को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर….बोले- अपनी मांगों के लिए आवाज उठाने वाले शिक्षकों को रोकना लोकतांत्रिक अधिकारों के खिलाफ

ऊना के दोहरे हत्याकांड पर जताया शोक रोहित जसवाल/ एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश में शिक्षकों के प्रस्तावित प्रदर्शन पर रोक लगाने के सरकार के फैसले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत को अपना पर्स और फोन स्कैनर (कन्वेयर बेल्ट पर) के नीचे कहा था रखने को : शेर सिंह महिवाल

चंढ़ीगढ़ :  अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली CISF महिला कांस्टेबल कुलविंदर कौर के रिश्तेदार शेर सिंह महिवाल ने कहा है कि, ‘सुरक्षा के लिए, उन्होंने उनसे (कंगना रनौत) अपना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षक भर्ती रोकने पर हाई कोर्ट सख्त : हिमाचल सरकार से मांगा जवाब

तीन सप्ताह में जवाब दाखिल करने के निर्देश, सफल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग बीच में रोकने को दी गई है चुनौती शिमला। हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने सीबीएसई से संबद्ध स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षकों...
Translate »
error: Content is protected !!