DC किरण भड़ाना के सक्षम मार्गदर्शन : जिला प्रशासन द्वारा प्रवासी मजदूरों के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने तथा आवश्यक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयास जारी

by
एएम नाथ।  लाहौल-स्पीति  :  उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना के सक्षम मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा प्रवासी मजदूरों के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उन्हें आवश्यक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम रंगवे निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र दिले राम जो कि राजकीय केंद्र प्राथमिक स्कूल रंगवे में केंद्रीय मुख्य अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत प्रवासी मजदूरों के बच्चों को महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
राजेंद्र कुमार ने स्थानीय स्कूल प्रबंधन समितियों (एसएमसी) के समन्वय से सरकारी केंद्र प्राथमिक पाठशाला लोट के 16 बच्चों, लपशक विद्यालय के 3 बच्चों तथा तोजिंग विद्यालय के 2 बच्चों सहित कुल 25 बच्चों को स्टेशनरी, अध्ययन सामग्री,स्कूल बैग,ट्रैक सूट एवं अन्य आवश्यक शैक्षणिक वस्तुएं उपलब्ध करवा रहे हैं। उनके इस सराहनीय योगदान से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिल रही है।
उपायुक्त किरण भड़ाना ने राजेंद्र कुमार के इस सामाजिक कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि जिला प्रशासन प्रत्येक बच्चे को बुनियादी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि समाज के जागरूक नागरिकों की सहभागिता से ऐसे प्रयास और अधिक प्रभावी बनते हैं तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) संजय डोगरा तथा जिला बाल संरक्षण अधिकारी हीरा नंद ,जिला बाल कल्याण समिति अध्यक्षा शशि किरण, सदस्य हीरा लाल प्रवासी मजदूरों के बच्चों के नामांकन एवं उनके शैक्षणिक अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। इन्होंने अब तक प्रशासन के सहयोग से अब तक लाहौल उपमंडल में 45प्रवासी बच्चों का विभिन्न विद्यालयों में सफलतापूर्वक नामांकन करवाया जा चुका है ।
उपायुक्त ने जिले के सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं से बच्चों की शिक्षा के लिए आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि कोई भी बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को अपनाने का मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया आह्वान : शिमला स्थित संभोटा तिब्बती स्कूल में ‘बुद्ध पूर्णिमा’ समारोह में भाग लिया

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां संभोटा तिब्बती स्कूल में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। वैशाख पूर्णिमा और भगवान बुद्ध की जयंती के पावन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला चंबा में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत 1410.41 करोड़ का लक्ष्य : डीसी मुकेश रेपसवाल

जिला स्तरीय समीक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा :  जिला मुख्यालय चंबा में जिला स्तरीय समीक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गरीबों और जरूरतमंदों का कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

हरोली में 60 लाभार्थियों को वितरित किए 10 लाख रुपये के सहायता राशि के चेक रोहित जसवाल।  ऊना, 15 मार्च. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के 60 लाभार्थियों को लगभग...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

1 करोड़ 73 लाख से बनने वाले पार्किंग भवन में 120 गाड़ियों को मिलेगी पार्किंग सुविधा : मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने डलहौजी में रखी पार्किंग भवन की आधारशिला

पर्यटन की दृष्टि से आकर्षक और सुविधाजनक बनाया जाएगा डलहौजी : विक्रमादित्य सिंह एएम नाथ। चम्बा/डलहौजी  :  लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने 21 फरवरी को डलहौजी में चर्च बैलून रोड...
Translate »
error: Content is protected !!