DC ने सड़क सुरक्षा को लेकर संबंधित विभाग से की बैठक : दुर्घटना संभावित स्थलों को चिन्हित कर सुधारने के दिए निर्देश

by
ऊना, 21 दिसम्बर – उपायुक्त राघव शर्मा की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर एनएच पर दुर्घटना संभावित स्थलों को चिन्हित कर उन्हें सुधारने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त लिंक रोड जंक्शन पर स्पीड ब्रेकर स्थाापित करने के निर्देश दिए ताकि दुर्घटनाओं में कमी हो सके और यातायात सरल बन सके। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग को सड़क सुरक्षा रोड़ मैप को लागू करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा बैठक में डीसी ने कहा कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद कर गुड समेरिटन का परिचय दें। उन्होंने बताया कि गुड समेरिटन कानून के तहत घायल की मदद करने वाले व्यक्ति को पुलिस जांच के दौरान परेशान नहीं करेगी। अस्पताल में बिना किसी औपचारिक्ता के घायल का तुरन्त उपचार करना जरूरी किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की निसंकोच मदद करें। उन्होंने पुलिस विभाग को ऐसे गुड समेरिटन व्यक्तियों की सूची क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को देने को कहा ताकि मदद करने वाले व्यक्तियों को समान्नित किया जा सके। उन्होंने सीएमओ को भी निर्देश दिए कि एंबुलैंस रोगी वाहनों को एक्टिव मोड में रखें ताकि जरूर पड़ने पर तुरंत घटना स्थल पर घायलों की मदद के लिए पहुंच सके।
इसके अतिरिक्त बैठक में सुरक्षित स्कूल वाहनों की समीक्षा करते हुए कहा कि बसें सुरक्षित स्कूल वाहन नियमों के लिए निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने समस्त एसडीएम को निर्देश दिए कि स्कूल बसों के दस्तावेज़ांे की नियमित तौर पर जांच करें।यदि निर्धारित नियमों के खिलाफ बसें संचालित की जा रही है तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। जिला में 30 ऐसे स्कूल चिन्हित किए गए है जोकि सड़क मार्ग के साथ सटे हैं जहां पर स्कूली विद्यार्थी सड़क पार करते समय दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती हैं। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि चिन्हित स्कूलों के समीप स्पीड ब्रेकर और साईन बोर्ड लगाना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार, एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, एसई पीडब्ल्यूडी जीएस राणा, सीएमओ डॉ संजीव वर्मा, आरटीओ अशोक कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धमकी भरी ईमेल के बाद पुलिस मुख्यालय ने आईबी और एनआईए से को लिखा पत्र

 एएम नाथ। शिमला : शिमला में प्रदेश के मुख्य सचिव के दफ्तर और उपायुक्त कार्यालय मंडी को बम से उड़ाने की धमकी भरी ईमेल मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय ने केंद्रीय एजेंसी को पत्र...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विजिलेंस ने एसएचओ और एचएएसआई के घर में दबिश : विजिलेंस ने केस का आधार बनाने के लिए रिकॉर्डर में शिकायकर्ता व एसएचओ की रिकॉर्डिंग

एएम नाथ। मंडी : रिश्वत मामले में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (विजिलेंस) की टीम आरोपी एसएचओ पधर एसआई और थाना में ही तैनात एचएएसआई से लगातार पूछताछ कर रही है। इसी बीच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छोटे भाई को पानी मे डूबता देख बड़े भाई ने लगाई छलांग : गहरे पानी में डूबे दोनों मासूम, मौत

एएम नाथ : सिरमौर : सिरमौर जिले के संगड़ाह उपमंडल की नौहराधार तहसील के देवामानल गांव में  छोटे भाई की जान बचाने के चक्कर में बड़े भाई की जान भी चली गई। यहां दो...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नैशनल डिफेन्स अकादमी की परीक्षा पास कर सहजप्रीत कौर ने दिया देश सेवा की भावना का प्रमाण : खन्ना

खन्ना ने चौटाला गाँव की सहजप्रीत को किया सम्मानित, भविष्य में देश सेवा की जताई आशा होशियारपुर 23 अक्टूबर () पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि आज बेटे और बेटी में कोई...
Translate »
error: Content is protected !!