DC ने सुरक्षा दीवार निर्माण को लेकर संशोधित प्राक्कलन तैयार करने के दिए निर्देश

by

जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित
एएम नाथ। चंबा
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल में विद्यालय प्रबंधन समिति बैठक का आयोजन किया गया ।
उपायुक्त ने विभिन्न मदों की समीक्षा करते हुए स्कूल के स्थानीय प्रबंधन को कन्या छात्रावास की तरफ से रावी नदी के किनारे सुरक्षा दीवार निर्माण को लेकर दोबारा संशोधित प्राक्कलन तैयार कर जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति के मुख्यालय भेजने को निर्देशित किया ।
मुकेश रेपसवाल ने विद्यालय परिसर में पेयजल आपूर्ति पर विस्तृत समीक्षा के दौरान विद्यालय प्रबंधन को अतिरिक्त पेय जल भंडारण टैंक बनाने के लिए कार्य योजना तैयार करने को कहा। साथ में उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को भी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने विद्यालय परिसर में जारी विभिन्न निर्माण गतिविधियों की गुणवत्ता जांच के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों तथा विद्यालय के अभिभावक-शिक्षक संघ के तकनीकी सदस्यों का सहयोग लेने को भी कहा ।
बैठक में उपायुक्त ने भूमि स्थानांतरण मामला, सुरक्षा दीवार लगाने, खेल मैदान तथा चिकित्सा शिविर इत्यादि को लेकर भी विस्तृत समीक्षा की।
उपायुक्त ने बैठक के पश्चात विद्यालय परिसर एवं विभिन्न छात्रावासों का निरीक्षण किया तथा स्थानीय विद्यालय प्रबंधन एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
इससे पहले प्रधानाचार्य विनोद त्रिपाठी ने बैठक में कार्यवाही का संचालन करते हुए विद्यालय से संबंधित विभिन्न गतिविधियों एवं विद्यार्थियों द्वारा अर्जित उपलब्धियां का व्यौरा रखा।
इस अवसर पर प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा डॉ. विद्यासागर शर्मा, स्थानीय उप प्रधान धीरज नरयाल, सदस्य अभिभावक-शिक्षक संघ रविंद्रा देवी, नीलकमल सिंह, एसएमटी रंजु देवी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य : कैप्टन अमरिंदर सिंह व सुनील जाखड़ बने

राणा गुरमीत सिंह सोढी, मनोरंजन कालिया, अमनजोत कौर स्पैशन इनवाइटी व जैवी शेरगिल राष्ट्रीय वक्ता नियुक्त नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्वालामुखी में दिव्यांगजनों को वितरित किए उपकरण : दिव्यांगों की हर सहायता के लिए प्रदेश सरकार और विधायक संजय रतन हर संभव प्रयास कर रहे- रितु रतन

ज्वालामुखी/तलवाड़ा(राकेश शर्मा) ज्वालामुखी में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांग जनों को कृत्रिम उपकरण वितरित किए गए इस अवसर रितु रतन ने कहा कि दिव्यांगों की हर सहायता के लिए प्रदेश सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार ‘एग्रो टूरिज्म’ के विकास पर करेगी काम, पर्यटन से जुड़ेंगे कृषि विश्वविद्यालय के केंद्र – आर.एस. बाली*

पालमपुर, 13 जून। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के अनुसंधान केंद्र और कृषि विज्ञान केंद्रों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीपीआरओ कार्यालय के तकनीकी सहायक संजीव शर्मा सेवानिवृत्त

एएम नाथ। हमीरपुर 30 मई। जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में तकनीकी सहायक के रूप में सेवारत संजीव कुमार शर्मा शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। जिला लोक संपर्क अधिकारी और कार्यालय के अन्य...
Translate »
error: Content is protected !!