DC ने हिमाचल हाईकोर्ट में मांगी माफी : जल्द निपटाने का पेंशन मामले को दिया आश्वासन

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में मंडी के डीसी ने अदालत के आदेश की अनुपालन न करने पर माफी मांगी है। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत को आश्वासन दिया कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पेंशन मामले को जल्द निपटाया जाएगा।

मामले की अगली सुनवाई 24 सितंबर को होगी। सुनवाई के दौरान अतिरिक्त महाधिवक्ता ने बताया कि 6 सितंबर को याचिकाकर्ता का पेंशन मामला सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ फिर से महालेखाकार हिमाचल प्रदेश के कार्यालय को भेज दिया गया है। प्रतिवादियों की ओर से अदालत को आश्वासन दिया गया कि याचिकाकर्ता की पेंशन जारी करने के लिए दो सप्ताह के भीतर आवश्यक कार्रवाई पूरी की जाएगी।

न्यायाधीश ज्योत्सना रिवॉल दुआ की अदालत ने पिछली सुनवाई को मंडी के डीसी अपूर्व देवगन को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आदेश दिया था। चूंकि याचिका के जवाब में गलत कानूनी स्थिति के आधार पर हलफनामा दायर किया गया था। इसके अलावा उन्होंने न्यायालय के कई आदेशों के बावजूद याचिकाकर्ताओं की पेंशन प्रक्रिया को पूरा नहीं किया।देवगन ने न्यायालय को बताया कि उन्हें अब माननीय सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय की ओर से निर्धारित कानूनी स्थिति की पूरी जानकारी समझ आ गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में वह इन कानूनी सिद्धांतों का पालन पूरी तरह करेंगे। अदालत ने सुनवाई के दौरान डीसी मंडी की ओर से किए गए खेद और बिना शर्त माफी को स्वीकार कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पुराना कांगड़ा में 22 लाख की लागत से निर्मित फॉरेस्ट विश्राम गृह का अजय वर्मा ने किया उद्घाटन

वन संपदा हिमाचल प्रदेश का ताज, वन अधिकारी, कर्मचारी करते हैं इसकी रक्षा का महत्वपूर्ण कार्य : अजय वर्मा एएम नाथ।  कांगड़ा । कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकासात्मक कार्य चल रहे हैं प्रदेश...
हिमाचल प्रदेश

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शिमला नगर निगम के वार्डों की पुर्नसीमांकन प्रस्तावना की जारी

शिमला, 10 फरवरी : उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने शिमला नगर निगम के वार्डों की पुर्नसीमांकन की प्रस्तावना जारी करते हुए बताया कि नगर निगम शिमला के आम चुनाव की प्रक्रिया के अंतर्गत राज्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

काठा में सीलिंग फैन बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग : आधा दर्जन दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

एएम नाथ। बद्दी : बद्दी के काठा में स्थित सीलिंग फैन बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।  मिल रही जानकारी के अनुसार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बेटे की मौत मामले में पूर्व डीजीपी मुस्तफा और मां-पत्नी, बहन के खिलाफ केस दर्ज – पड़ोसी ने पंचकूला कमिश्नर को दी थी शिकायत : पिता-बहू के अवैध संबंधों का भी दावा

पंचकूला  : पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और उनका परिवार एक गंभीर विवाद में घिर गया है। हरियाणा के पंचकूला में मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी व पूर्व कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना, उनकी बेटी...
Translate »
error: Content is protected !!