DC मुकेश रेपसवाल ने तीन दिवसीय भीड़ प्रबंधन कार्यशाला के समापन सत्र की अध्यक्षता की : भारतीय सेना से सेवानिवृत अधिकारी कर्नल वीएन सुपनेकर ने दिया प्रशिक्षण

by

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला एवं मणिमहेश यात्रा के दौरान अर्जित ज्ञान के उपयोग के दिए निर्देश

कार्यशाला में विभिन्न विभागीय 65 कर्मियों ने लिया हिस्सा

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय भीड़ प्रबंधन कार्यशाला के समापन सत्र की अध्यक्षता की।


भारतीय सेना से सेवानिवृत अधिकारी कर्नल वीएन सुपनेकर ने विभिन्न विभागीय 65 कर्मचारियों को तीन दिवसीय कार्यशाला के दौरान आपदा की स्थिति में प्रभावी भीड़ नियंत्रण एव्ं प्रबंधन से संबंधित आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया।


मुकेश रेपसवाल ने कार्यशाला में विभागीय कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि ज़िला चंबा प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से अति संवेदनशील श्रेणी में शामिल है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का स्पष्ट उद्देश्य आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी हितधारकों को व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध करवाना है।


उपायुक्त ने यह भी उल्लेख किया कि ज़िला चंबा में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला तथा विश्व प्रसिद्ध श्री मणिमहेश यात्रा जैसे दो प्रमुख आयोजन मानसून सीजन के दौरान ही संपन्न होते हैं। ऐसे में भीड़ नियंत्रण एवं आपदा प्रबंधन की दृष्टि से समन्वित प्रयास महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।


मुकेश रेपसवाल ने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में सुधार की संभावनाएं सदैव बनी रहती हैं। उन्होंने ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तहत ज़िला आपातकालीन परिचालन केंद्र के समन्वयक को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान विभागीय कर्मियों के तीन दलों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले से संबंधित ऐतिहासिक चंबा चौगान में आपदा की स्थिति में प्रभावी भीड़ प्रबंधन के लिए तैयार किए गए मॉडल चार्ट का विस्तृत अध्ययन कर आवश्यक सुझावों को आपदा प्रबंधन योजना का हिस्सा बनाया जाए।


उन्होंने विभागीय कर्मियों को अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला तथा श्री मणिमहेश यात्रा के आयोजन के दौरान अपने विभागों से संबंधित दायित्वों के सफल निर्वहन में प्रशिक्षण कार्यशाला में अर्जित अनुभव एवं ज्ञान का व्यवहारिक स्तर पर पूर्ण उपयोग सुनिश्चित बनाने के भी निर्देश दिए।
इससे पहले उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने भारतीय सेना से सेवानिवृत अधिकारी कर्नल वीएन सुपनेकर को शाल-टोपी एवं ज़िला की उत्कृष्ट धातु-शिल्प कलाकृति चंबा थाल भेंट कर सम्मानित भी किया।
कार्यशाला में विभिन्न विभागीय कर्मियों सहित ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत मेल के प्रधान 20 परिवारों सहित भाजपा छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल : कांग्रेस हमेशा विकास पर विश्वास रखती : कुलदीप सिंह पठानिया 

एएम नाथ। चम्बा :   हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा के अंतर्गत आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर सूखा तालाब (मेल) में “मेल–समलेऊ सेक्टर” के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 की मौत; 11 घायल : महाकुंभ से लौट रहे थे हिमाचल के श्रद्धालु, ट्रैवलर हादसे का शिकार

प्रयागराज महाकुंभ से शाही स्नान कर लौट रहे चढ़ियार के 13 लोग दुर्घटनाग्रस्त हो गए। दुर्घटनाग्रस्त 13 लोगों में से दो की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। मृतकों में चढ़ियार के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जेबीटी और टीजीटी भर्ती के लिए सीबीटी परीक्षा आयोजित करने की तैयारी में तेज़

एएम नाथ : शिमला : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने लंबे इंतजार के बाद कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के आयोजन के लिए एजेंसी फाइनल कर दी है। आयोग की ओर से अब भर्ती...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन मंडल  डलहौजी  ने हटाए अवैध कब्जे, मौहाल चाहला में 4 दुकानें तथा मौहाल टिप्परी के कांदू में 2 दुकानें के  अवैध कब्जों को  हटाया : DFO रजनीश महाजन

चंबा, 8 दिसंबर :  वन मंडल अधिकारी डलहौजी रजनीश महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि  डलहौजी वन मंडल ने कार्यवाही करते हुए मौहाल चाहला में 4 दुकानें तथा मौहाल टिप्परी के कांदू में...
Translate »
error: Content is protected !!