पंजाब में 5 लाख रुपये रिश्वत ले रहे थे DIG भुल्लर : CBI ने रंगे हाथों पकड़ लिया

by

चंडीगढ़ : केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने रोपड़ रेंज के डीआईजी और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी हरचरण सिंह भुल्लर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उन्हें मोहाली से गिरफ्तार किया गया है।

मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप कारोबारी से जुड़े मामले में यह कार्यवाही हुई है। कारोबारी की तरफ से उनके खिलाफ शिकायत दी गई थी, जिसके बाद सीबीआई ने ट्रैप लगाकर उन्हें दबोचा। जैसे ही डीआईजी ने रिश्वत की रकम पकड़ी, टीम ने मौके पर ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से नोटों के बंडल भी बरामद हुए हैं। इससे पंजाब पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सीबीआई जल्द ही डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को स्पेशल कोर्ट में पेश कर सकती है।

DIG पर क्या आरोप?  रोपड़ रेंज में उनकी तैनाती के दौरान कई अवैध कार व्यापार के मामले सामने आए थे, जहां चेसिस नंबर बदलकर स्क्रैप गाड़ियां बेची जा रही थीं। भुल्लर पर इन मामलों को दबाने के लिए रिश्वत लेने के आरोप हैं। स्क्रैप कारोबारी की तरफ से डीआईजी के खिलाफ शिकायत दी गई थी, जिस में उस से पांच लाख रुपए हर महीने वसूलने के आरोप थे। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने उनके घर और ऑफिस पर छापेमारी की, जहां से अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं। वहीं, राजनीतिक दलों ने इसे गंभीर बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान से केंद्रीय जांच की मांग की है। अकाली दल ने कहा कि यह आम आदमी पार्टी सरकार की नाकामी है। वहीं, सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने इस मामले को व्यक्तिगत भ्रष्टाचार बताया है।

दफ्तर और आवास पर भी सर्च ऑपरेशन :  गिरफ्तारी के बाद सीबीआई टीम ने डीआईजी के दफ्तर और आवास पर सर्च ऑपरेशन चलाया है। जांच एजेंसी को शक है कि उनके पास से भ्रष्टाचार से अर्जित संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज भी मिल सकते हैं। सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी डीआईजी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।

रिश्वत लेने की बात कबूल की :  पूछताछ में भुल्लर ने रिश्वत लेने की बात कबूल की है। उन पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज हो गया है। अभी वह सीबीआई की हिरासत में हैं। भुल्लर को कल चंडीगढ़ में सीबीआई की की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जा सकता है, जहां 14 दिनों की रिमांड की मांग की जा सकती है। सीबीआई को डीआईजी भुल्लर के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़े कुछ लेनदेन और प्रभाव के दुरुपयोग की शिकायतें मिली थीं। इसी आधार पर एजेंसी ने जांच शुरू की थी। मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप कारोबारी का आरोप है कि भुल्लर ने पहले उससे 2 लाख रुपये महीना लिया था, जिसे बढ़ाकर 5 लाख रुपये महीना कर दिया था। सीबीआई ने उनसे जुड़े चंडीगढ़ और रोपड़ में कई जगह छापा भी मारा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बार-बार बादल फटने की जांच शुरू : दिल्ली से पहुंची केंद्रीय टीम ने राजस्व सचिव के साथ की मीटिंग

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल में प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती घटनाओं का पता लगाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गठित बहु-क्षेत्रीय केंद्रीय टीम के साथ शिमला में अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व केके पंत...
article-image
पंजाब

*A book presents a fascinating

Exclusive conversation with publisher Dr. Parminder Singh Shonki regarding the book *Jalandhar/ April 13/Daljeet Ajnoha : Following the historical documentation of the unparalleled heritage of undivided Punjab, which was partitioned during the forties, a...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंचायत सेक्रेटरी की मौत : महिंद्रा बोलेरो पिकअप और मोटरसाइकिल की टक्कर

गढ़शंकर l बीती  रात श्री आनंदपुर साहिब-गढ़शंकर रोड पर गांव  कुक्ड माजरा के निकट महिंद्रा पिकअप की टक्कर में पंचायत सेक्रेटरी मखन सिंह की मौके पर मौत हो गई। इस सबंध में मृतक के...
article-image
पंजाब

कांग्रेस ने धूमधाम से मनाई बाबा विश्वकर्मा जी का जन्म दिवस

लुधियाना, 22 अक्टूबर: कांग्रेस पार्टी द्वारा श्रम और हस्तशिल्प के देवता बाबा विश्वकर्मा जी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सराभा नगर में बाबा विश्वकर्मा जी की आरती करने के साथ...
Translate »
error: Content is protected !!