DIG हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ नई FIR दर्ज, फार्महाउस से अवैध शराब और कारतूस बरामद

by

लुधियाना : डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की कानूनी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बता दें कि रिश्वतखोरी के आरोप में पहले ही गिरफ्तार हो चुके भुल्लर के खिलाफ अब लुधियाना जिले के समराला थाने में एक और एफआईआर दर्ज की गई है।

ताजा मामले में सीबीआई ने उनके फार्महाउस पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

फार्महाउस से मिली 108 बोतलें शराब और 17 कारतूस

सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार, भुल्लर के बोंडली गांव स्थित ‘विरासत लोकेशन महल फार्म’ नामक फार्महाउस की तलाशी के दौरान 108 बोतलें महंगी शराब और 17 जिंदा कारतूस मिले। इन शराब की बोतलों की अनुमानित कीमत 2.89 लाख रुपये बताई जा रही है। बरामदगी के समय समराला पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। जब्त की गई शराब को आबकारी निरीक्षक विजय कुमार और मेजर सिंह की निगरानी में रखा गया है।

रिश्वत के मामले में पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी : गौरतलब है कि 16 अक्टूबर को सीबीआई ने हरचरण सिंह भुल्लर को मंडी गोबिंदगढ़ में कबाड़ व्यापारी आकाश बत्ता से ₹8 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसके बाद से ही उन पर शिकंजा कसता जा रहा है। राज्य सरकार ने उन्हें निलंबित करने का आदेश भी जारी कर दिया है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शंभू बार्डर पर पकड़ी 38 किलो अफीम : लुधियाना का एक व्यक्ति कार से पंजाब लेकर आ रहा था सप्लाई

चंडीगढ़  :  नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो  की टीम ने एक गप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर भारी मात्रा में अफीम पकड़ने में सफलता दर्ज की है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम को सूचना मिली...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस द्वारा एक भगौड़ा गिरफ्तार

गढ़शंकर, 17 जनवरी : थाना गढ़शंकर पुलिस ने एक एक मामले में वांछित भगौड़ा आरोपी को  गिरफ्तार किया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ गढ़शंकर सब इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह मल्ली ने...
article-image
पंजाब

तीन साल से लिव इन में रह रही महिला ने कर दिया बड़ा खेल : घर लौटा व्यक्ति तो फटी रह गई आंखें

लुधियाना :  लिव इन रिलेशन में व्यक्ति के साथ रह रही महिला ने बड़ा खेल कर दिया। शातिर महिला तीन साल से व्यक्ति के साथ लिव इन में रह रही थी। उसने लिव इन...
Translate »
error: Content is protected !!