DSP हेडक्वार्टर अजय ठाकुर: नशे पर नकेल कसना प्राथमिकता, ट्रैफिक को सुधारने में पुलिस की बजाय पब्लिक का अधिक रोल :

by

ऊना: अजय ठाकुर ने DSP हेडक्वार्टर का पदभार संभाल लिया है। वह 2017 बैच के HPS अधिकारी हैं। अजय ठाकुर ने कहा कि नशे पर नकेल कसना उनकी प्राथमिकता रहेगी। वह स्पोर्ट्स से जुड़े रहे हैं। ऐसे में ड्यूटी में से 1-2 घंटे का वक्त निकाल कर युवाओं को खेलों के लिए मोटीवेट करेंगे। उन्हें फिटनेस और खेल की बारीकियां भी सिखाएंगे और युवाओं को नशे से दूर करने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि माइनिंग पर भी अंकुश लगाया जाएगा।
ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर अजय ठाकुर ने कहा कि ट्रैफिक को नए तरीके से मेंटेन करने का प्रयास रहेगा। हर जगह और हर मोड़ पर पुलिस कर्मी मौजूद नहीं रह सकता। लोगों को भी सचेत होने की जरूरत है। अजय ठाकुर ने कहा कि ट्रैफिक को सुधारने में पुलिस की बजाय पब्लिक का अधिक रोल होता है। DSP हेडक्वार्टर ने कहा कि सेफ ड्राइविंग के साथ साथ ट्रैफिक रूल्स को भी फॉलो करें। कहा कि वाहन कम स्पीड में चलाएं। टू व्हीलर चलाते वक्त हेलमेट का इस्तेमाल करें। कहा कि रैश ड्राइविंग की वजह से जिंदगी खतरे में पड़ सकती है। अगर ट्रैफिक रूल्स फॉलो करते हुए ड्राइविंग की जाए तो सड़क हादसे भी कम होंगे।
पद्मश्री और अर्जुन अवार्ड से नवाजा जा चुका : अजय ठाकुर इंटरनेशनल कबड्‌डी खिलाड़ी हैं। जिन्हें प्रतिष्ठित पुरस्कारों पद्मश्री और अर्जुन अवार्ड से नवाजा जा चुका है। बीते सप्ताह प्रदेश सरकार ने ऊना में DSP हेडक्वार्टर के पद पर तैनाती के आदेश जारी किए थे। सोमवार को अजय ठाकुर ने अपना कार्यभार संभाल लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल – 40 रूटों पर दौड़ेंगी प्राइवेट बसें : सुक्खू सरकार ने ऑपरेटरों से मांगे आवेदन … जानिए शर्तें

एएम नाथ/ रोहित जसवाल :  शिमला : हिमाचल प्रदेश में अब 40 रूटों पर प्राइवेट बसें चलाई जाएंगी। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के घाटे के 40 रूटों पर अब निजी बसें चलेगी।...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की और स्मारिका का मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया विमोचन

रामपुर :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार देर सायं जिला शिमला के रामपुर में अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की और स्मारिका का विमोचन किया। इस अवसर पर...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन की जांच, एनजीटी को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

जस्टिस जसबीर सिंह की अगुवाई में एनजीटी टीम ने बसाल क्षेत्र में की अवैध खनन की जांच ऊना – पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त जज, जस्टिस जसबीर सिंह के नेतृत्व में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष निगरानीकर्ता बालकृष्ण गोयल ने डे केयर सेंटर नाहन का निरीक्षण किया

एएम नाथ। नाहन, 30 जनवरी। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष निगरानीकर्ता बालकृष्ण गोयल ने आज अपने सिरमौर प्रवास के दौरान वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्थापित डे केयर सेंटर नाहन का निरीक्षण किया। उन्होंने डे-केयर...
Translate »
error: Content is protected !!