ED ने जब्त की 300 करोड़ रुपये की जमीन : हरियाणा के पूर्व CM हुड्डा से भी जुड़ा है मामला, धन शोधन का यह मामला CBI की प्राथमिकी पर आधारित

by

ई दिल्ली । दिल्ली एनसीआर गुरुग्राम में कथित जमीन घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। रियल एस्टेट ग्रुप एम3एम का 300 करोड़ रुपये से अधिक कीमत का जमीन जब्त कर ली है। इस मामले का तार कांग्रेस नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भी जुड़ा है। भूखंड को कुर्क करने के लिए संघीय जांच एजेंसी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत एक अंतिम आदेश जारी किया था। एक बयान में कहा गया कि 88.29 एकड़ भूमि हरियाणा के गुरुग्राम जिले में हरसरू तहसील के बशारिया गांव में स्थित है। ईडी ने एक बयान में कहा कि इस भूखंड की कीमत 300.11 करोड़ रुपये है। वहीं, रियल एस्टेट समूह के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि वे ”ईडी द्वारा भूखंड को अस्थायी रूप से कुर्क करने के लिए की गई बेहद अनुचित, अन्यायपूर्ण और अनावश्यक कार्रवाई से बेहद नाराज हैं।

                        यह भूखंड किसी भी तरह से किसी अपराध से जुड़ा नहीं है और किसी भी परिस्थिति में पीएमएलए के तहत अपराध की आय के दायरे में नहीं आ सकता है।” धन शोधन का यह मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की प्राथमिकी पर आधारित है, जो हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता हुड्डा, नगर एवं ग्राम नियोजन निदेशालय (DTCP) के पूर्व निदेशक त्रिलोक चंद गुप्ता, रियल्टी समूह आर एस इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (RSIPL) और 14 अन्य कंपनियों के खिलाफ दर्ज की गई थी। ईडी ने कहा कि आरोप है कि आरोपियों ने जमीन मालिकों हरियाणा राज्य और तत्कालीन हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) समेत अन्य को धोखा दिया गया। ईडी ने कहा कि आरोपियों ने भूमि अधिग्रहण अधिनियम, 1894 की धारा 4 और उसके बाद संबंधित भूस्वामियों की भूमि अधिग्रहण करने के लिए धारा 6 के तहत अधिसूचना जारी करवाकर उनके साथ धोखाधड़ी की। एजेंसी ने कहा कि इससे उन्हें अपनी जमीन को मौजूदा कीमत से कम कीमत पर रियल एस्टेट कंपनियों को बेचने के लिए ”मजबूर” होना पड़ा।

एजेंसी के अनुसार, आरोपियों ने ”धोखाधड़ी और बेईमानी से” अधिसूचित भूमि पर आशय पत्र (LOI) या लाइसेंस प्राप्त कर लिए, जिससे भूस्वामियों और हरियाणा राज्य को नुकसान हुआ, लेकिन उन्होंने स्वयं गलत लाभ अर्जित किया। एम3एम ने कहा कि संबंधित भूखंड के लिए उसने भारी निवेश किया है जहां आवासीय या वाणिज्यिक परियोजना स्थापित किए जाने की संभावना है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, ”इस परियोजना की क्षमता को भी नजरअंदाज कर दिया गया है जो हजारों परिवारों के लिए रोजगार पैदा करेगी। इसलिए, संपत्ति को जब्त करने की ईडी की कार्रवाई न तो कानूनन उचित है और न ही न्याय और समानता के नजरिए से उचित है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ਸ੍ਰੀ ਸਤਿਗੁਰੂ ਲਾਲ ਦਾਸ ਜੀ ਮਹਾਰਾਜ ਭੂਰੀਵਾਲਿਆਂ ਦਾ 134 ਵੇਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤਿੰਨ ਰੋਜ਼ਾ ਸਮਾਗਮ ਸ਼ਰਧਾਪੂਰਵਕ ਸਮਾਪਤ

ਸਤਿਗੁਰੂ ਰਕਬੇ ਵਾਲੇ ਸ਼ਾਂਤੀ ਦੇ ਪੁੰਜ ਅਤੇ ਪਰਉਪਕਾਰਤਾ ਦੀ ਮੂਰਤ ਸਨ -ਅਚਾਰੀਆ ਚੇਤਨਾ ਨੰਦ ਜੀ ਭੂਰੀਵਾਲੇ ਬਲਾਚੌਰ:25 ਦਸੰਬਰ : ਸ੍ਰੀ ਸਤਿਗੁਰੂ ਭੂਰੀਵਾਲੇ ਗੁਰਗੱਦੀ ਪਰੰਪਰਾ (ਗਰੀਬਦਾਸ ਸੰਪਰਦਾਇ) ਦੇ ਦੂਸਰੇ ਅਵਤਾਰ ਬ੍ਰਹਮਲੀਨ ਸ੍ਰੀ ਸਤਿਗੁਰੂ ਲਾਲ ਦਾਸ...
article-image
पंजाब

नगर कीर्तन में युवक पर हमला कर घायल करने के आरोप में 6 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

माहिलपुर 18 मार्च  : माहिलपुर पुलिस ने 22 फरवरी को श्री गुरू रविदास महाराज जयंती समारोह में नगर कीर्तन में शामिल युवक पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में 6...
पंजाब

35 साल से नहीं हुए पंचायत चुनाव : सर्वसम्मति से सरपंच चुनने की मिसाल बना पंजाब का ये गांव…जानिए

भवानीगढ़ :  पंजाब में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है, अगले महीने किसी भी तारीख को पंचायत चुनाव हो सकते हैं। आज हम आपको संगरूर जिले के उस गांव के बारे में बताएंगे...
article-image
पंजाब

पुलिस कॉन्‍स्‍टेबल के पैर पकड़कर एक महिला जमीन पर गई लेट : वीडियो बना पुलिस पर ही मारपीट के आरोप लगाए

फिरोजपुर। स्वास्थ्य विभाग की मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर की शिकायत पर कृष्णा एन्क्लेव फेस-3 में जांच के लिए गई । पुलिस कॉन्‍स्‍टेबल के पैर पकड़कर एक महिला जमीन पर लेट गई। साथ ही वीडियो बना पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!