GMCH चंडीगढ़ में सुरक्षा कर्मचारी अवतार सिंह की सतर्कता से वॉन्टेड भगोड़ा गिरफ्तार

by

पुनीत महाजन :चंडीगढ़, 16 मई – जीएमसीएच में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मचारी *अवतार सिंह* ने आज पार्किंग में गश्त के दौरान एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल की पाइप काटकर पेट्रोल चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से *दो मोबाइल फोन* बरामद हुए। फोन ऑन करने पर एक फोन के मालिक का कॉल आया, जिससे पता चला कि वह मोबाइल चोरी का है। बरामद मोबाइल तुरंत असली मालिक को लौटाया गया।
आगे की पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी *वॉन्टेड भगोड़ा* है, जिस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके पास से *कैंटीन कर्मचारी की चोरी की हुई अंगूठी* और *नेपाल की करेंसी* भी बरामद की गई।
आरोपी बी-ब्लॉक पार्किंग से भागने की कोशिश में था, लेकिन अवतार सिंह ने उसका पीछा कर उसे काबू किया।
यह घटना अस्पताल परिसर में सुरक्षा कर्मचारियों की सतर्कता और तत्परता का उदाहरण है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की राजनीति भ्रम, नकारात्मकता और निराशा पर आधारित : अनुराग ठाकुर

एएम नाथ । शिमला : भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे कांग्रेस पार्टी की मानसिक दिवालियापन का परिचायक बताया है। उन्होंने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के नहीं, भाजपा के 10 विधायकों ने की अलग बैठक, भाजपा अपना कुनवा संभालें

एएम नाथ। सोलन : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि 10 विधायकों के बिलासपुर में जुटने का मामला भाजपा से जुड़ा हो सकता है। भाजपा नेताओं को कांग्रेस पर दोषारोपण करने के बजाय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर लोगों की समस्याओं का निपटारा करने को कहा, ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को विशेष प्राथमिकता दी जाए

चम्बा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए यह अनिवार्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को विशेष प्राथमिकता दी जाए। इस उद्देश्य की पूर्ति के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डबल मर्डर : गांव मोरांवाली में एआईआर और उसकी केयरटेकर महिला की तेजधार हथियारों से हत्या

गढ़शंकर l गांव मोरांवाली में अज्ञात हत्यारे एनआरआई व उसके घर मे बतौर केयरटेकर काम करने वाली महिला की तेजधारों की हत्या कर दी। हत्या को अंजाम 36 घंटे पहले दिया बताया जा रहा...
Translate »
error: Content is protected !!