Hamirpur News : एचपीवी वैक्सीनेशन में प्राइवेट स्कूल भी दें योगदान – गंधवा राठौड़

by
31 मई तक 14-15 वर्ष आयु वर्ग की सभी लड़कियों को लगवाएं टीके
एएम नाथ। हमीरपुर 25 मई। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने जिला के सभी हाई एवं सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के साथ-साथ सभी प्राइवेट स्कूलों के प्रमुखों और अन्य शिक्षकों से भी अपील की है कि वे एचपीवी वैक्सीनेशन से छूटी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की सभी लड़कियों को एचपीवी वैक्सीन का टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें और इस टीके के बारे में लड़कियों या उनके अभिभावकों में अगर कुछ भ्रांतियां हैं तो तुरंत उनका निवारण करें। अगर उनकी काउंसलिंग की आवश्यकता है तो स्वास्थ्य विभाग से भी संपर्क करें। इस आयु वर्ग की सभी लड़कियों को 31 मई तक एचपीवी वैक्सीन का टीका लग जाना चाहिए।
Hamirpur Vaccination News
May be an image of text that says "4 EDUCATION HIM ACADEMY PUBLIC SCHOOL Vikas Nagar, Hamirpur (HP) EMY PUBLIC 28 Reley Rankad 1 No. DY CUN BOARDING 16 Himashal MimachaiPradesh Prodech 2017 EducatieeWorid EducationWort http:// www.himacademy.c com"
सोमवार को हिम अकादमी सीनियर सेकंडरी स्कूल विकासनगर में आयोजित एक जागरुकता कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गंधर्वा राठौड़ ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन का एक टीका लड़कियों को जिंदगी भर सर्विकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचा सकता है। उन्होंने बताया कि जिला हमीरपुर में 29 मार्च को आरंभ किए गए टीकाकरण अभियान में इस आयु वर्ग की लगभग 2967 लड़कियों को यह टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला में अभी तक 1318 लड़कियां यह टीका लगवा चुकी हैं। सोमवार को भी जिला में 19 लड़कियों ने यह टीका लगवाया।
इस अवसर पर खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रमेश रत्तू ने भी छात्राओं और शिक्षकों को एचपीवी वैक्सीन के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

माता श्री चिंतपूर्णी से दिल्ली वोल्वो बस सेवा आरंभ : वोल्वो बस सेवा से धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा – उप मुख्यमंत्री

उप मुख्यमंत्री ने चिंतपूर्णी-दिल्ली वोल्वो बस को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना ऊना – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने माता श्री चिंतपूर्णी से दिल्ली के लिए वोल्वो बस को हरी झंडी दिखा कर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री ने श्री चिंतपूर्णी माता मंदिर में नवाया शीश

रोहित भदसाली। श्री चिंतपूर्णी जी(ऊना) :  लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने गुरुवार को श्री चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अपने दौरे के दौरान माता श्री चिंतपूर्णी जी मंदिर में शीश नवाया।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

*मौत के बाद कैसे होता है अच्छे-बुरे कर्मों का हिसाब : 20 मिनट के लिए मरने वाले शख्स ने खोला राज*

मौत के बाद की दुनिया कैसी होती है इस बात पर आज भी बहुत बहस चलती है। इसे लेकर हर किसी की अपनी अलग मान्यता है। हालांकि इस चीज को लेकर अभी तक कोई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सलवार का नाड़ा खोलना अश्लील हरकत नहीं, ‘रेप के आरोप जैसा : SC ने पलटा HC का फैसला

नई दिल्ली : यौन अपराधों के मामलों में संवेदनशीलता और कानूनी व्याख्या को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक और नजीर पेश करने वाला फैसला सुनाया है। सर्वोच्च न्यायालय ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक...
Translate »
error: Content is protected !!