HC को कहना पड़ा- 10 दिन में चाबियां हमें सौंपे : क्यों हो रहा शिमला के हैरिंग्टन एस्टेट के बंगला नं. 3 पर बवाल

by
एएम नाथ। शिमला :  शिमला में इन दिनों एक बंगले को लेकर सरकार और कोर्ट के बीच कश्मकश चल रही है। इस मामले को लेकर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने हाल ही में राज्य सरकार के खिलाफ कड़ी टिप्पणी करते हुए उसे निर्देश दिया है कि वह शिमला के हैरिंग्टन एस्टेट में बंगला नंबर 3 को खाली करवाए और 10 दिनों के भीतर इसकी चाबियां कोर्ट को सौंपे।
हाई कोर्ट ने कहा कि शिमला के हैरिंग्टन एस्टेट में बंगला विशेष रूप से उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के लिए हैं और इसे किसी और को आवंटित नहीं किया जा सकता।
सरकार की ओर से पेश हलफनामे में कहा गया है कि हैरिंग्टन शिमला स्थित मकान नंबर 3 टाइप-फोर बंगला पीसी गुप्ता अतिरिक्त निदेशक पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और मुख्य अभियंता हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड शिमला के कब्जे में है। उसे खाली करने के आदेश दे दिए गए हैं। सरकार की ओर से बताया गया है कि दो सप्ताह के भीतर मकान का कब्जा इस न्यायालय को दे दिया जाएगा।
हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस गुरमीत सिंह संधावालिया और जस्टिस रंजन शर्मा की खंडपीठ ने पिछले आदेश में टिप्पणी करते हुए कहा था कि न्यायाधीशों के लिए आवंटित आवासीय स्थान को एक पत्रकार को कैसे सौंप दिया गया। उच्च न्यायालय के महापंजीयक ने प्रधान सचिव (GAD) को एक पत्र के माध्यम से मकान को खाली करने के लिए कहा था। इसके बावजूद उक्त बंगला खाली नहीं किया गया।
अदालत ने अपने आदेश में कहा था कि हैरिंग्टन एस्टेट में छह बंगले विशेष रूप से उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के लिए बनाए गए थे। बंगला नंबर 3 पीसी गुप्ता के कब्जे में है और इससे पहले यह उनकी पत्नी रचना गुप्ता को आवंटित किया गया था, जो हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की सदस्य थीं और हिमाचल प्रदेश की राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। इस मामले को अगली सुनवाई के लिए 28 मई को सूचीबद्ध किया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ढोल-नगाड़ों से किया विधायक कमलेश ठाकुर का स्वागत, मसरूर पहुंचने पर गदगद हुए क्षेत्रवासी : मसरूर मंदिर क्षेत्र को रोजगार की दृष्टि से किया जाएगा विकसित: कमलेश ठाकुर

राकेश शर्मा  : देहरा/तलवाड़ा  युवाओं के लिए घर के नजदीक रोजगार के संसाधान उपलब्ध हों, इसके लिए मसरूर मंदिर क्षेत्र को आने वाले समय में विकसित किया जाएगा। मसरूर मंदिर क्षेत्र में पर्यटन के साथ-साथ...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

19 से 25 जून तक भांग एवं अफीम के पौधों को नष्ट करने के लिए चलाया जाएगा व्यापक अभियान – उपायुक्त

26 जून को जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री दिलाएंगे नशा निवारण की शपथ शिमला 18 जून – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने बताया कि 19 जून से 25 जून तक पंचायत स्तर पर भांग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के दो तस्कर अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार : 15 क्विंटल डोडा चूरा बरामद

एएम नाथ। शिमला/ मंदसौर :  मंदसौर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल प्रदेश से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 14 क्विंटल 82...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रस्तावित आनंदपुर साहिब को गढ़शंकर को मिलाने के खिलाफ गढ़शंकर व होशियारपुर के वकीलों ने कोर्ट काम्प्लेक्स से लेकर शहर में रोष मार्च करते हुए डिप्टी स्पीकर की रिहायश के समक्ष पहुँच कर किया जोरदार प्रदर्शन

गढ़शंकर, 14 नवंबर :  उपमंडल गढ़शंकर को प्रस्तावित श्री आनंदपुर साहिब जिले में मिलाने के खिलाफ आज गढ़शंकर की सड़कों पर बार एसोसिएशन गढ़शंकर और बार एसोसिएशन होशियारपुर के वकीलों व कई राजनितिक पार्टियों...
Translate »
error: Content is protected !!