HPU फीस वृद्धि विवाद: एबीवीपी ने किया प्रदर्शन, फीस वापस लेने और छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग

by

शिमला, 07 अगस्त । हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में बढ़ाई गई फीस के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की शिमला जिला इकाई ने शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने फीस वृद्धि का फैसला वापस लेने और प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव जल्द बहाल करने की मांग उठाई। एबीवीपी का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा की गई फीस वृद्धि से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ पड़ेगा, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों और कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि से आने वाले छात्रों को इससे परेशानी होगी।

एबीवीपी नेताओं ने कहा कि संगठन पिछले पांच दिनों से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय परिसर में फीस वृद्धि के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठा है, लेकिन अभी तक विश्वविद्यालय प्रशासन और प्रदेश सरकार की ओर से मांगों के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

धरने को संबोधित करते हुए एबीवीपी के कुनाल गांग्टा और रितिक शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद लंबे समय से छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को उठाती रही है। उन्होंने कहा कि फीस बढ़ोतरी का सीधा असर विद्यार्थियों और उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि शिक्षा सभी विद्यार्थियों की पहुंच में रहनी चाहिए और विश्वविद्यालय प्रशासन को फीस वृद्धि के निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए। एबीवीपी ने सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन से विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान की मांग की।

एबीवीपी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। संगठन के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश के अन्य शिक्षण परिसरों में भी विरोध प्रदर्शन और भूख हड़ताल जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

142 पुलिस अधिकारियों को मिले डीजी डिस्क अवॉर्ड : अपराध रोकने और बेहतर सेवाओं के लिए किया सम्मानित

शिमला। डीआईजी मोहित चावला, सौम्या सांबशिवन, एसपी भगत ठाकुर दिवाकर शर्मा व वीरंद्र कालिया को गोल्डन डिस्क अवार्ड प्रदान किए गए। जबकि 137 को डीजी डिस्क अवार्ड मिला है। कुल 142 को डीजी डिस्क...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा चुनाव : आप ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची

शिमला : आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर व सह प्रभारी डा. संदीप पाठक की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अनपढ़ थे युवक-युवतियां : कंपनी फिर भी उन्हें देती थी 10 लाख रुपए ….. वजह जान पुलिस के भी उड़ गए होश.!

उज्जैन पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है. जहां पुलिस ने 120 ऐसे युवक-युवतियों को पकड़ा है जो कम पढ़े-लिखे थे मगर कंपनी उन्हें 10 लाख रुपए या इससे ज्यादा सैलरी देती थी. इसके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्रेडिट बाजार के विभिन्न पहलुओं के अध्ययन के लिए समिति गठित

एएम नाथ। शिमला : क्रेडिट बाजार के विभिन्न पहलुओं का पता लगाने और राज्य के लिए अतिरिक्त राजस्व अर्जित करने की संभावना तलाशने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने 10 सदस्यीय कार्बन क्रेडिट समिति...
Translate »
error: Content is protected !!