HRTC ने दीवाली पर कमाए 2.72 करोड़ : मासिक कमाई में 12 फीसदी की बढ़ोतरी

by

रोहित भदसाली । शिमला :आर्थिक संकट से जूझ रहे हिमाचल पथ परिवहन निगम के लिए खुशी की खबर है। हिमाचल पथ परिवहन निगम की कमाई में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. अक्टूबर 2024 में एचआरटीसी की मासिक आय 12 फीसद बढ़ी है।

एचआरटीसी के मैनेजिंग डायरेक्टर रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि अक्टूबर में 76.53 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। साल 2023 में अक्टूबर महीने की कमाई का आंकड़ा 68.49 करोड़ रुपये था. खुशी की बात है कि इस बार मासिक आय में 12 फीसद की बढ़ोतरी हुई. रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 के पहले सात महीनों की कुल आय भी वित्त वर्ष 2023-24 के पहले सात महीनों की तुलना में ज्यादा है. इन सात महीनों में हिमाचल पथ परिवहन निगम ने 63 करोड़ रुपये की ज्यादा कमाई की है, जो करीब 14 फीसद है. उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम का प्रत्येक कर्मचारी जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम मूल सिद्धांत ‘सजग साधना, सविनय सेवा’ के लिए दृढ़ संकल्प है।

दिवाली पर  2.72 करोड़ की आय :  दीपावली के मौके पर दोपहर तक एचआरटीसी की बसें सड़कों पर नजर आयीं. आम लोगों को बसों के चलने से बड़ी सहूलियत मिली। एचआरटीसी ने लोगों के लिए स्पेशल बस भी संचालित किए। दीपावली से एक दिन पहले 30 अक्टूबर को हिमाचल पथ परिवहन निगम ने 2.92 करोड़ रुपये की कमाई की।

इस बढ़ोतरी में दीपावली के दौरान चली स्पेशल बसों का भी योगदान रहा. दीपावली के दिन हिमाचल पथ परिवहन निगम की कमाई 2.72 करोड़ रही है। एचआरटीसी ने स्पेशल बसों की बुकिंग के लिए ऑनलाइन की भी सुविधा दी थी. दिवाली के लिए घर जाने वाले यात्रियों ने एचआरटीसी की सुविधा का भरपूर लाभ उठाया। एचआरटीसी प्रबंधन का कहना था कि दिवाली के मद्देनजर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए स्पेशल बसों को चलाने का फैसला लेना पड़ा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

74 लाख 55 हजार के बजट को स्वीकृति प्रदान : स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर दिया जाए जोर– उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

ज़िला आयुर्वेदिक चिकित्सालय के तहत रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा, 1 मार्च : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज ज़िला आयुर्वेदिक चिकित्सालय की रोगी कल्याण समिति की बैठक का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जाहू में 24 से 30 अप्रैल तक मनाएंगे मेवा उत्सव : सुरेश कुमार

मेले में बेहतर ढंग से मनाने के लिए विधायक ने अधिकारियों को दिए निर्देश,  चार सांस्कृतिक संध्याओं के दौरान लोक कलाकार करेंगे लोगों का मनोरंजन प्रदर्शनियां, हेल्दी बेबी शो और अन्य गतिविधियां भी होंगी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के पांच लोगों की मौत, मंडी में बड़ा हादसा, पुल से गिरी गाड़ी

मंडी : हिमाचल के मंडी जिले में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां आईआईटी के पास नए पुल से पंजाब के लोगों की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

ट्रैफिक जाम, धरना प्रदर्शन : गढ़शंकर झुंगीयां सड़क की दयनीय दशा और सड़क के धीमी गति निर्माण के कारण लेकर कंडी संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में लोगों ने किया

गढ़शंकर : गढ़शंकर झुंगीयां सड़क की दयनीय दशा के कारण और सड़क के निर्माण धीमी गति के कारण लोगों को पेश आ रही समस्याओं को लेकर कंडी संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में लोगों ने...
Translate »
error: Content is protected !!