IAS संजय गुप्ता ने संभाला मुख्य सचिव का कार्यभार

by

एएम नाथ : शिमला। राज्य सरकार ने 1988 बैच के आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता को मुख्य सचिव पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। उन्हें नगर एवं ग्राम नियोजन एवं आवास का कार्यभार भी सौंपा है।

वे इस पद से देवेश कुमार को भारमुक्त करेंगे। सचिव कार्मिक विभाग एम सुधा देवी की ओर से इस सम्बंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

सरकार ने बीते रोज उन्हें राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अध्यक्ष लगाया था। 24 घन्टे के भीतर ही सरकार ने अपना फैंसला बदला है। संजय गुप्ता 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं व वरिष्ठता में सबसे आगे थे।

अतिरिक्त मुख्य सचिव जनजातीय विकास ओंकार चंद शर्मा को सरकार ने रोपवे और रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड, शिमला के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया है।

वहीं, अतिरिक्त मुख्य सचिव केके पंत राजस्व, वित्त आयुक्त, वन, गृह और सतर्कता, वित्त आयुक्त (अपील) और हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, शिमला के अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे। केके पंत पहले पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष थे लेकिन बीती रात को सरकार ने संजय गुप्ता को बोर्ड का अध्यक्ष बनाया था लेकिन सरकार ने एक बार पुनः उन्हें ही बोर्ड की जिम्मेदारी सौंप दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

असूज नवरात्रों में रात्रि 11 से 12 सिर्फ एक घंटे के लिए बंद होगा मंदिर, लंगर, भजन, कीर्तन व अन्य धार्मिक आयोजनों पर रहेगा प्रतिबंध

नवरात्र मेले के लिए जिला प्रशासन ने जारी किए एसओपी ऊना, 28 सितंबर: चिंतपूर्णी में 7 से 14 अक्तूबर तक मनाए जाने वाले असूज नवरात्र मेले के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने कोविड-19 एसओपी जारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

संगरूर से सुखपाल खैहरा और जालंधर से पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी को टिकट :कांग्रेस ने 10 उम्मीदवारों की जारी सूची में पंजाब की 7 उम्मीदवार शामिल

  नई दिल्ली : कांग्रेस दुआरा 10 सीटों ओर आज आने और उम्मीदवार घोषित कर दिए। जिन्में पंजाब की पहली बार 6 सीटों पर उम्मीदवार एलान कर दिए है। अभी श्री आनंदपुर साहिब सहित...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

संत ढांगूवाला गवर्नमेंट कॉलेज बीटन के वार्षिक समारोह में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बतौर मुख्यातिथि हुए शामिल : हरोली में तीनों दिशाओं में कॉलेज, 5 साल के भीतर हरोली के हर घर और हर खेत को पानी पहुंचाया जाएगा

बीटन : संत ढांगूवाला गवर्नमेंट कॉलेज बीटन के वार्षिक समारोह में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए और वार्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान उप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नाइट क्लब में लगी भीषण आग : 25 लोग जिंदा जले

पणजी  : गोवा में अरपोरा के नाइट क्लब में शनिवार दरमियानी रात भीषण आग लग गई, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घटनास्थल का दौरा...
Translate »
error: Content is protected !!